सफल सर्जरी: खाने की नली में फंस गया खड़ा आलू, 3 दिन तक बिना खाए-पिए तकलीफ झेलता रहा युवक, डॉक्टरों ने ऐसी बचाई जान

UP Health News: यूपी के प्रयागराज में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गलती से युवक ने खड़े आलू को निगल लिया। आलू खाने की नली में फंसा रहा। तीन दिन तक युवक ने न तो कुछ खाना और ना ही पिया। गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर जान बचाई।

Updated On 2024-07-19 14:07:00 IST
potato taken out of throat

UP Health News: युवक ने गलती से खड़ा आलू निगल लिया। आलू जाकर खाने की नली में फंसा गया। तीन दिन तक युवक के पेट में न तो खाना गया ना ही पानी। युवक गंभीर स्थिति में पहुंच गया। गुरुवार देर रात युवक को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच कराई तो पता चला कि खाने की नली में खड़ा आलू फंसा है। डॉक्टरों ने दूरबीन विधि से कड़ी मशक्कत के बाद खाने की नली से आलू निकाला।  चार घंटे चली सफल सर्जरी के बाद युवक की स्थिति ठीक है। जल्द उसे अस्पताल से छुट्टी मिलेगी। हैरान करने वाला मामला, यूपी के प्रयागराज का है। 

जानें पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक, नैनी निवासी शिवम यादव (18 वर्ष) हर मंगलवार को व्रत रखता है। इस बार शिवम का व्रत था। मां ने फलाहारी में उबला आलू बनाया था। उसमें एक आलू खड़ा ही रह गया था। खाते समय शिवम उसे भी जल्दी में निगल गया। पहले तो उसे दिक्कत नहीं हुई उसे लगा कि वह पेट में चला गया है। लेकिन वह पेट में जाने के बजाय खाने की नली में फंस गया था। तीन दिन शिवम परेशान था। कुछ स्थानीय डॉक्टरों से संपर्क किया लेकिन आराम नहीं मिला।

लेप्रोस्कोपिक फ़ोर्सेप से आलू को निकाला बाहर 
तेज दर्द होने पर शिवम को गुरुवार रात शांति विलास हॉस्पिटल लाया गया। यहां ENT सर्जन डॉ. अजय शुक्ला ने तुरंत शिवम का एक्सरे करवाया। फिर ऑपरेशन थिएटर ले जाकर लेप्रोस्कोपिक फ़ोर्सेप का प्रयोग कर कड़ी मशक्कत के बाद आलू को बाहर निकाला। डॉक्टर का कहना है कि अब मरीज स्वस्थ है। बता दें सफल सर्जरी में करीब चार घंटे लगे। दो-तीन दिन में मरीज पूरी तरह ठीक हो जाएगा। 

Similar News

शाहरुख गद्दार हैं, हम हैं असली सुपरस्टार': संगीत सोम का बड़ा बयान; मीट फैक्ट्री और सपा-बसपा से रिश्तों पर दी सफाई

ग्लोबल AI इम्पैक्ट समिट -2026: तकनीकी प्रगति को मिली नई दिशा, नवाचार पर जोर