मिशन शक्ति: नवरात्रि में महिलाओं को विशेष सौगात, योगी सरकार बनाएगी वीमेन फेस्ट और वीमेन हास्टल 

मिशन शक्ति के 5वें चरण की शुरुआत नवरात्रि के पहले दिन 3 अक्टूबर, गुरुवार को होगी। CM योगी आदित्यनाथ ने वीमेन फेस्ट आयोजित कर महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री के निर्देश दिए हैं।

Updated On 2024-10-02 11:19:00 IST
CM Yogi Adityanath

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में विशेष अभियान शुरू किया है। गुरुवार, 3 अक्टूबर को नवरात्रि के पहले दिन इसकी शुरुआत होगी। मिशन शक्ति के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 अक्टूबर को लखनऊ में इस अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे। जिल स्तर पर मिशन शक्ति के नोडल अधिकारी बनाए गए पुलिस अधिकारी भी वर्चुअल तरीके से कार्यक्रम में शामिल होंगे। सभी कमिश्नरेट और जिलों में महिला सशक्तिकरण रैली आयोजित की जाएगी। 

वीमेन फेस्ट सशक्त बनेंगी महिलाएं 
मिशन शक्ति के 5वें चरण में महिलाओं के लिए सभी थानों में अलग बैरक की व्यवस्था की जाएगी। सभी कमिश्नरेट में लखनऊ की तर्ज पर पिंक बूथ बनाकर पिंक स्कूटी उपलब्ध कराई जाएंगी। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वीमेन फेस्ट आयोजित किए जाएंगे। जहां महिला स्व सहायता समूह (SHG) द्वारा तैयार उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: UP में 39 हजार कर्मचारियों की वेतन रोकी: संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक न करने पर योगी सरकार का सख्त एक्शन 

वर्किंग वीमेन हॉस्टल्स
मिशन शक्ति के 5वें चरण में में महिलाओं को उनके कार्यस्थल पर रिटायरिंग रूम और क्रेश की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। पुलिस लाइन, पीएसी वाहिनी परिसर और मेडिकल कॉलेज में वर्किंग वीमेन हॉस्टल्स भी बनाए जाएंगे। जहां महिलाओं की सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: रेल यात्रियों को सौगात: नवरात्र, दशहरा, दीपावली और छठ पर चलेंगी 158 स्पेशल ट्रेन, लखनऊ में भी स्टॉपेज 

ग्राम सचिवालयों में मिलेगी जानकारी 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति का 5वां चरण शुरू कर रहे हैं। इस अभियान के तहत ग्राम सचिवालयों में महिलाओं से योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए महिला बीट अधिकारी, आशा, एएनएम, बीसी सखी और पंचायत सचिवों की जिम्मेदारी तय की गई है। सीएम ने कहा, वसीयत, नामांतरण, पारिवारिक बंटवारे और पैमाइश जैसे राजस्व मामलों के निस्तारण में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। 

Similar News