UP News: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IPS अफसरों के तबादले, जें रवींद्र गौड़ आगरा के नए कमिश्नर बने

प्रयागराज के आईजी रेंज प्रशांत कुमार द्वितीय को अभिसूचना मुख्यालय भेज दिया गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आने के बाद प्रतीक्षारत चल रहे प्रेम कुमार गौतम को प्रयागराज का आईजी रेंज बनाया गया है।

Updated On 2024-01-09 17:46:00 IST
UP News

UP News: उत्तर प्रदेश शासन ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। छह आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया। आधा दर्जन ips के तबादले में आगरा के कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह का नाम भी शामिल हैं। उनकी जगह गोरखपुर के आईजी रेंज जें रवींद्र गौड़ को आगरा का नया कमिश्नर बनाया गया है। प्रीतिंदर सिंह को डीजीपी मुख्यालय से भेज दिया गया है।

इसके अलावा प्रयागराज के आईजी रेंज प्रशांत कुमार द्वितीय को अभिसूचना मुख्यालय भेज दिया गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आने के बाद प्रतीक्षारत चल रहे प्रेम कुमार गौतम को प्रयागराज का आईजी रेंज बनाया गया है। गौतमबुद्धनगर के अपर पुलिस आयुक्त सुरेश राव कुलकर्णी को गोरखपुर का आईजी रेंज बनाया गया है। कारागार विभाग में तैनात शिवहरि मीना को गौतमबुद्धनगर में अपर पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।

Tags:    

Similar News