Valmiki Jayanti 2024: योगी सरकार धूमधाम से मनाएगी वाल्मीकि जयंती, चित्रकूट के लालापुर में होगा वृहद कार्यक्रम 

यूपी में 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनेगी। मंदिरों में मानस पाठ, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। चित्रकूट में बड़ा कार्यक्रम होगा। 

Updated On 2024-10-15 17:04:00 IST
CM Yogi Adityanath Lucknow

Valmiki Jayanti 2024: उत्तर प्रदेश में 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अवकाश घोषित कर मंदिरों में मानस पाठ, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। चित्रकूट में इस दिन वृहद कार्यक्रम होगा। 

स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता
वाल्मीकि जयंती के कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। योगी सरकार ने यूपी के सभी जनपदों में वाल्मीकि जयंती उत्साह पूर्वक मनाए जाने के निर्देश दिए हैं। जिला, तहसील और ब्लाक स्तर पर कार्यक्रम होंगे। जनप्रतिनिधियों को सहभागिता के निर्देश दिए गए हैं। 

यह भी पढ़ें: एयर क्वालिटी इंडेक्स: नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और मुजफ्फरनगर UP के सबसे प्रदूषित शहर, जानें अपने शहर का हाल 

मंदिरों में दीपदान और रामायण पाठ
महर्षि वाल्मीकि से जुडे़ स्थलों और मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन, दीपदान, रामायण पाठ के कार्यक्रम होंगे। सीएम योगी ने इन स्थलों की साफ-सफाई, पेयजल, ध्वनि, प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था कराने का निर्देश दिए हैं।  

यह भी पढ़ें: UP By-election 2024: उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनावों की तरीख तय, 13 नवंबर को वोटिंग, 23 को रिजल्ट 

महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली है चित्रकूट 
चित्रकूट के लालापुर स्थित महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली में वृहद कार्यक्रम होगा। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि लालापुर में सुबह 11 बजे महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जाएगा। भगवती जागरण मंच, दयाराम रैकवाड़ और उनकी टीम आध्यात्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देगी। हवन-पूजन, भजन, रामायण पाठ और लवकुश प्रसंग का पाठ किया जाएगा।

Similar News