लखनऊ में महिला से बीच सड़क पर बदतमीजी: 4 आरोपी गिरफ्तार, डिंपल यादव बोलीं-1090 सेवा फिर शुरू हो 

लखनऊ में महिला से बदतमीजी पर सपा सांसद डिंपल यादव ने सख्त कार्रवाई और 1090 सेवा फिर शुरू करने मांग की है।

Updated On 2024-08-01 17:27:00 IST
Dimple Yadav: लखनऊ में महिला से बदतमीजी पर डिंपल यादव बाेलीं-सख्त कार्रवाई हो। 1090 सेवा शुरू करने की मांग।

Lucknow Woman Molested: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीच सड़क पर महिला से बदतमीजी की सपा सांसद डिंपल यादव ने निंदा की है। योगी सरकार से उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कहा, प्रदेश में अपराधी बेखौफ हैं। इन पर नियंत्रण के लिए 1090 सेवा फिर से शुरू की जाए। 

लखनऊ संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध मुख्यालय ने बताया कि महिला से बदतमीजी मामले में 5 टीम लगाई गई हैं। 10 आरोपियों की पहचान हुई है। 4 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जल्द अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी। 

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने मीडिया को बताया कि घटनाक्रम का वीडियो है, रिकॉर्डिंग है। अपराधियों की पहचान आसानी हो सकती है। डिंपल ने कहा, उत्तर प्रदेश सरकार को महिलाओं के लिए 1090 सेवा को फिर से शुरू करना चाहिए।

यह है पूरा मामला
लखनऊ में बुधवार को तेज बारिश के चलते सड़कें जलमग्न थीं। ताज होटल के पास सड़क पर हुए जलभराव में कुछ लोग मस्ती कर रहे थे. तभी वहां से बाइक से महिला-पुरुष गुजरे तो आरोपी बदतमीजी करने लगे। बाइक सवार महिला-पुरुष पर पानी उछालने लगे लगे और बाइक पीछे की ओर खींचने लगे। जिस कारण बाइक युवक और महिला नीचे गिर गए। इस दौरान आरोपियों ने महिला को टच करने की भी कोशिश की।  

अखिलेश ने शुरू की थी 1090-सेवा
वूमेन पावर लाइन के नाम से चर्चित सेवा-1090 की शुरुआत उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने 2012 में की थी। ताकि महिलाओं को जागरूक और उन्हें सुरक्षित किया जा सकेद। सेवा को और प्रभावी बनाने 2014 में अखिलेश ने वुमेन सिक्योरिटी ऐप 1090 भी लांच किया था। 

वुमेन सिक्योरिटी ऐप की खासियत

  • महिला नि:शुल्क शिकायत दर्ज करा सकती हैं।
  • शिकायत करने वाली महिला की पहचान गोपनीय रहती है।
  • पीड़ित महिला को थाने नहीं बुलाया जाता। 
  • शिकायत महिला पुलिस दर्ज करती थी। 
  • महिला पुलिस ही अंत तक कार्रवाई करती थी। 

Similar News