Lucknow free movies: स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ के सिनेमाघरों में फ्री दिखाई जाएंगी फिल्में, देखें सूची 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस पर मुफ्त फिल्में देख सकेंगे। डीएम सूर्यपाल गंगवार ने 15 सिनेमाघरों की सूची जारी की है, जहां 15 अगस्त को पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर नि:शुल्क मूवी टिकट मिलेगी।

Updated On 2024-08-13 15:59:00 IST
Lucknow free movies: लखनऊ के सिनेमाघरों में फ्री दिखाई जाएंगी फिल्में।

Lucknow free movies: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस पर लोगों को मुफ्त में फिल्में दिखाई जाएंगी। डीएम सूर्यपाल गंगवार ने सिनेमा घरों और मल्टीप्लेक्स की सूची जारी कर बताया कि कहां कहां नि:शुल्क फिल्में दिखाई जाएंगी। साथ ही इसके लिए आपको क्या करना होगी। स्वतंत्रता दिवस पर नि:शुल्क दिखाई जाने वाली यह फिल्में देश भक्ति पर आधरित होंगी। 

लखनऊ में यहां देखें फ्री मूवी 

क्रमांक  मल्टीप्लेक्स का नाम व पता 
1 मूवीमैक्स आलमबाग बस अड्डा
2 INOX प्लासियो, गोमतीनगर विस्तार
3 INOX एमराल्ड, आशियाना
4 INOX क्राउन, चिनहट, फैजाबाद रोड
5 INOX उमराव, निशातगंज
6 INOX गार्डेन गलेरिया मॉल, तेलीबाग
7 PVR लूलू मॉल, सुशांत गोल्फ सिटी
8 वेव मल्टीप्लेक्स, गोमतीनगर
9 सिनेपोलिस, वनअवध सेन्टर गोमतीनगर
10 सिनेपोलिस फन रिपब्लिक, गोमती नगर
11 PVR सहारागंज
12 PVR सिंगापुर मॉल, गोमतीनगर
13 PVR फिनिक्स, आलमबाग
14 अन्तास डी.डी. सिनेमा, गोमतीनगर विस्तार
15 एस.आर.एस. सिनेमा, गोमतीनगर

जिलाधिकारी ने जारी आदेश में कहा कि स्वतन्त्रता दिवस-2024 पर इस वर्ष भी सभी मल्टीप्लेक्सेज में देशभक्ति फिल्में निःशुल्क दिखाने का निर्णय लिया गया है। जिले के सभी मल्टीप्लेक्सेज में स्कूली बच्चों और जन सामान्य के लिए हिन्दी फीचर फिल्म का निःशुल्क प्रदर्शन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। 

Lucknow free movies

सीनियर सिटीजन और स्टूडेंट्स के लिए सीट आरक्षित 
लखनऊ के सभी सिनेमा घरों में फाइटर मूवी दिखाई ही जाएंगी। यहां दिव्यांग, स्कूली बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीटें आरक्षित की रहेंगी। 30 फीसदी सीट सीनियर सिटीजन, 30 फीसदी स्टूडेंट्स, 30 फीसदी जन सामान्य और 10 फीसदी सीट दिव्यांग के लिए आरक्षित हैं। 

Similar News