लोकसभा चुनाव के बीच सपा का बड़ा फैसला: नरेश उत्तम पटेल की जगह श्यामलाल पाल बने नए प्रदेशाध्यक्ष, जानें अखिलेश की रणनीति
Lucknow Samajwadi Party News: समाजवादी पार्टी ने सोमवार दोपहर श्यामलाल पाल को उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है। लोकसभा चुनाव के बीच अखिलेश यादव के इस निर्णय से हर कोई हैरान है। श्यामलाल पाल नरेश उत्तम पटेल की जगह लेंगे।
By : सोनेलाल कुशवाहा
Updated On 2024-05-06 14:15:00 IST
Lucknow Samajwadi Party News: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के बीच पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। सपा ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्यामलाल पाल को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। नरेश पटेल फतेहपुर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। चुनावी व्यस्तता के चलते वह संगठन के काम पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे थे।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 6, 2024