राहुल का दावा-4 जून को बदलेगी सरकार: रायबरेली की रैली में भावुक हुईं सोनिया गांधी, कहा-अपना बेटा आपको सौंप रही हूं 

India Alliance Rae Bareli rally: इंडिया गठबंधन की गुरुवार 17 मई को उत्तर प्रदेश के रायबरेली और अमेठी में रैली हुई। इसमें राहुल-प्रियंका और अखिलेश के साथ सोनियां गांधी ने मंच साझा किया।

Updated On 2024-05-17 18:51:00 IST
इंडिया गठबंधन की अमेठी और रायबरेली में रैली, राहुल प्रियंका और अखिलेश के साथ सोनिया

India Alliance Rae Bareli rally: उत्तर प्रदेश के रायबरेली और अमेठी में गुरुवार को इंडिया गठबंधन की रैली हुई। इसमें राहुल प्रियंका और अखिलेश के साथ सोनियां गांधी ने भी मंच साझा किया। रायबरेली में सोनिया गांधी ने पुराने रिश्ते को याद करते हुए कहा, मेरा आंचल आपके प्रेम और आर्शीवाद से जीवनभर भरा रहा है। मुझे आपके प्रेम ने कभी भी अकेले नहीं पड़ने दिया।

वीडियो देखें...

मेरे पास जो कुछ भी है, सब का आपका दिया हुआ है। मैं अब आपको अपना बेटा सौंप रही हूं। जैसे आपने मुझे अपना माना वैसे ही राहुल को भी अपना मान कर रखना है। राहुल आपको निराश नहीं करेगा।

राहुल बोले-युवाओं ने मन बना लिया अब मोदी नहीं चाहिए

  • इस दौरान राहुल गांधी ने कहा, नरेंद्र मोदी 4 जून को प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे। INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी और वह सरकार आपकी अपनी सरकार होगी। युवाओं ने मन बना लिया है। अब उन्हें प्रधानमंत्री मोदी नहीं चाहिए।
  • राहुल गांधी बोले-हमने जैसे मनरेगा का अधिकार दिया था, वैसे ही युवाओं को पहली पक्की नौकरी का अधिकार देंगे। इसके लिए नई योजना ला रहे हैं।  
  • राहुल गांधी ने कहा, 4 जून को रायबरेली सहित हिंदुस्तान के सबसे गरीब परिवारों की लिस्ट बनेगी। हर गरीब परिवार में से एक महिला का नाम चुना जाएगा और हर महिला के बैंक अकाउंट में एक लाख रुपए भेजे जाएंगे। 

रायबरेली से राहुल का सच्चा रिश्ता

  • समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, इस जनसैलाब ने रायबरेली की राय तय कर दी है। रायबरेली से राहुल गांधी का सच्चा रिश्ता है। इसलिए रायबरेली की राय है कि भाजपा यहां से जाए। अखिलेश ने कहा, चार चरणों के चुनाव में भाजपा चारों खाने चित हो गई है। 
  • यूपी में हर परीक्षा का पेपर लीक हुआ। इससे न सिर्फ हमारे नौजवानों की नौकरी छीन ली, बल्कि उनका एक तिहाई जीवन बर्बाद कर दिया।
  • काले कानून लागू के जरिए बीजेपी के लोग न केवल किसानों की जमीन कब्जाना चाहते थे, बल्कि उनकी फसल भी लूटना चाहते थे।

रायबरेली की जनता देश को देगी संदेश 

  • प्रियंका गांधी ने कहा-भाजपा की तानाशाही सरकार को हटाया जाए, यह देश की पुकार है। रायबरेली देश को संदेश देगी कि इस देश में लोग स्वस्थ और सुचिता की राजनीति चाहते हैं।
  • प्रियंका गांधी ने कहा-हमारे देश की जनता जागरूक है, वह जानती है कि कुछ साल पहले ही उन्होंने अपने खासम खास लोगों को एक के बाद एक विदेश भेजने का काम किया था।

भाजपा की बातों पर भरोसा नहीं
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, भाजपा की बातों पर कोई भरोसा नहीं करता। पूरे देश में INDIA गठबंधन की लहर है। अमेठी और रायबरेली दोनों सीटें भारी बहुमत से कांग्रेस जीतने जा रही है। 4 जून को INDIA गठबंधन के पक्ष में परिणाम आएंगे और हम सरकार भी बनाएंगे। 

Similar News