हाथरस हादसे से सबक: प्रेमानंद महाराज ने रात की पदयात्रा की बंद, बागेश्वर बाबा के जन्मदिन का कार्यक्रम रद्द

Premanand Ji Maharaj: हाथरस में 121 लोगों की मौत के बाद वृंदावन(मथुरा) के संत प्रेमानंद महाराज ने बड़ा फैसला लिया है। प्रेमानंद महाराज रात के समय अब सड़क पर भक्तों से नहीं मिलेंगे। प्रेमानंद ने पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी है।  

Updated On 2024-07-04 15:09:00 IST
Premanand Ji Maharaj

Premanand Ji Maharaj: यूपी के हाथरस में सत्संग में मची भगदड़ में 123 लोगों की मौत हुई है। हाथरस हादसे के बाद वृंदावन(मथुरा) के संत प्रेमानंद महाराज ने बड़ा फैसला लिया है। प्रेमानंद महाराज अब रात के समय सड़क पर भक्तों से नहीं मिलेंगे। प्रेमानंद ने मथुरा में रात की पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए बंद दिया है। प्रेमानंद महाराज ने कहा कि  कृपया कोई भी श्रद्धालु रात में रास्ते में दर्शन के लिए खड़े न हों। न ही रास्ते में किसी प्रकार की भीड़ लगाएं।

श्रीहित राधा केली कुंज ने जारी किया पत्र 
श्रीहित राधा केली कुंज परिकर ने पत्र जारी किया है। पत्र में लिखा है कि हाथरस में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना हृदय विदारक और अत्यंत दुखद है। हादसे में हम सबकी सवेदनाएं परिजनों के साथ हैं। भविष्य में ऐसी कोई भी घटना न घटे, ऐसी ठाकुर जी के चरणों में प्रार्थना है।

रात 2.30 बजे पदयात्रा करते हैं महाराज 
संत प्रेमानंद महाराज रात 2:30 बजे श्रीकृष्ण शरणम् सोसाइटी से रमणरेती स्थिति आश्रम हित राधा केली कुंज के लिए निकलते हैं। 2 किमी पैदल चलकर जाते हैं। इस दौरान उनके हजारों अनुयायी एक झलक पाने उमड़ते हैं। हाथरस की घटना को देखते महाराज ने पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। प्रेमानंद महाराज ने श्रद्धालुओं से कहा कि कृपया कोई भी श्रद्धालु रात में रास्ते में दर्शन के लिए खड़े न हों। न ही रास्ते में किसी प्रकार की भीड़ लगाएं।  

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जन्मदिन के कार्यक्रम को किया रद्द
बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आज यानी 4 जुलाई को जन्मदिन है। धीरेंद्र शास्त्री ने जन्मदिन पर होने वाले कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। एक दिन पहले वीडियो जारी कर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी लोगों से अपने जन्मदिन में शामिल न होने की अपील की है। इधर पंडित प्रदीप मिश्रा ने बुधवार को विदिशा में हो रही कथा को समाप्त करने की घोषणा की थी। हालांकि गुरुवार को प्रदीप मिश्रा की कथा चालू रही। प्रदीप मिश्रा ने हाथरस हादसे पर दुख जताया है। 

Similar News