कल का मौसम: UP के 38 जिलों में बज्रपात की चेतावनी, लखनऊ-नोएडा में होगी बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट

कल का मौसम: उत्तर प्रदेश में कल (रविवार, 12 जनवरी) का मौसम कैसा रहेगा? IMD ने पूर्वानुमान जारी किया है। 50 से अधिक जिलों में बारिश और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। 

Updated On 2025-01-10 23:23:00 IST
UP का मौसम: लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज सहित 35 से ज्यादा जिलों में शीतलहर।

Kal ka Mausam (कल का मौसम): उत्तर प्रदेश में कल (रविवार, 12 जनवरी) का मौसम कैसा रहेगा? IMD ने पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें अगले 3 दिन यानी 11, 12 और 13 जनवरी को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। कुछ जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। 

गरज-चमक के साथ हल्की बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी यूपी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में रविवार (11 जनवरी) को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी। साथ ही कुछ जिलों में देर रात और सुबह घना से कोहरा छाया रहेगा। 

पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर प्रदेश में है। शनिवार से यहां सर्द हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के बाद तापमान में भी बदलाव होगा। इससे ठंड बढ़ेगी। 

UP के इन जिलों में बज्रपात की संभावना 
मौसम विभाग ने यूपी की राधजानी लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा, कानपुर, कन्नौज, कौशाम्बी, कासगंज, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, उन्नाव, बाराबंकी, बागपत, रायबरेली, मेरठ, मैनपुरी, हापुड, अलीगढ, बुलंदशहर, हाथरस, मथुरा, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, संभल, बदायूं, जालौन सहित आसपास के जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना है।  

यह भी पढ़ें: प्रयागराज, आगरा, कानपुर सहित 60 से ज्यादा जिलों में कोहरा; कल बारिश का अलर्ट

60 से ज्यादा जिलों में कोहरा
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार, 10 जनवरी को लखनऊ और कानपुर सहित 60 से ज्यादा जिलों में कोहरा और 35 से ज्यादा जिलों में कोल्ड-डे रहा। प्रयागराज में सुबह विजिबिलिटी शून्य पर पहुंच गई। सर्वाधिक ठंड कानपुर में रही। न्यूनतम तापमान यहां 4.4 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को बारिश के साथ कुछ जगह ओलावृष्टि हो सकती है।  

Similar News