IPS Transfer : UP में 5 पुलिस अफसरों के तबादले, मानुष पारीक बने बरेली के SP

उत्तर प्रदेश गृह मंत्रालय ने मंगलवार, 17 सितंबर को 5 पुलिस अफसरों के तबादले किए हैं। आईपीएस मानुष पारीक बरेली के नए पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं। वह दक्षिणी बरेली में एएसपी थे। 

Updated On 2024-09-17 17:04:00 IST
तबादले

UP IPS Transfer List: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश में कानून व्यवस्था सुधारने और इसे चुस्त दुरुस्त बनाए रखने तीन 3 IPS और 2 PPS अफसरों के तबादले किए हैं। 

UP IPS Transfer List

उत्तर प्रदेश गृह मंत्रालय से मंगलवार को जारी तबादला सूची के मुताबिक, आईपीएस मानुष पारीक बरेली के नए पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं। अभी वह दक्षिणी बरेली में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 

UP में इन IPS के तबादले

  • IPS मानुष पारीक बरेली पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं। अब तक वह दक्षिणी बरेली में एडिशनल एसपी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 
  • गोरखपुर में सहायक पुलिस अधीक्षक रहे IPS अंशिका वर्मा को दक्षिणी बरेली का प्रभारी अपर एसपी बनाया गया है। 
  • मथुरा के सहायक पुलिस अधीक्षक  IPS कुंवर आकाश सिंह को मुरादाबाद ग्रामीण का प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 

PPS अधिकारियों के तबादले

  • सुल्तानपुर के अपर पुलिस अधीक्षक अरुणचंद्र को पुलिस मुख्यालय लखनऊ में चुनाव प्रकोष्ठ का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 
  • पुलिस मुख्यालय लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक (चुनाव प्रकोष्ठ) रहे अखंड प्रताप सिंह को सुलतानपुर जिले का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 

कौन हैं IPS मानुष पारीक? 
आईपीएस मानुष पारीक राजस्थान के झुंझनू के रहने वाले हैं। वह स्वामी विवेकानंद के जीवन से काफी प्रभावित हैं। संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में उन्हें 146वीं  रैंक मिली थी। 

Similar News