Ram Mandir Pran Pratistha: अयोध्या में एक दिन का होटल किराया एक लाख, फ्लाइट भी महंगी  

Ram Mandir Pran Pratistha : अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले बाजार में जबरदस्त उछाल है। होटल का रूम रेंट एक लाख तक पहुंच गया। फ्लाइट का किराया भी अपेक्षाकृत महंगा है।

Updated On 2024-01-11 14:00:00 IST
राममंदिर अयोध्या

Ram Mandir Pran Pratistha : श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। इसमें देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। इसे लेकर होटल, ट्रेन और फ्लाइट की बुकिंग भी शुरू हो गई है। अयोध्या में होटल किराया 5 गुना और बुकिंग की गति 80 तक बढ़ गई है। यहां के कुछ लग्जरी होटलों में तो एक दिन का रूम रेंट एक लाख रुपए तक हो गया है। 

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या में भारत ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में राम भक्त पहुंच रहे हैं। कई भक्तों ने होटल और फ्लाइट बुक कर ली है। बढ़ती डिमांड के चलते होटल संचालकों ने 22 जनवरी और उसके आस पास के लिए रूम रेंट बढ़ा दिया है। द रामायण होटल में एक दिन के लिए एक रूम 40 हजार रुपए में मिल रहा है। गत वर्ष यह किराया 14900 रुपए ही था। इसी प्रकार सिगनेट कलेक्शन होटल में एक दिन का किराया पहले 16800 रुपए था। अभी 70 हजार 500 में रूम उपलब्ध है। जबकि, होटल अयोध्या पैलेस में रूम रेंट 3700 से 18500 हो गया है। 

Hotel in Ayodhya

होटल में तब्दील हुए घर 
अयोध्या की रामा रेसिडेंसी में एक रात का कमरा किराया 15 हजार, द निर्मला पैलेस में 8 हजार और रमाय पैलेस में 9 हजार 949 रुपए में रूम उपलब्ध है। कमरों की बुकिंग ऑनलाइन भी हो रही है। हालांकि, 20 से 24 जनवरी तक के बीच इनकी उपलब्धत बहुत कम बची है। कमरों की बढ़ती डिमांड के चलते बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने अपने घर के कुछ हिस्से को होटल में तब्दील कर लिया है। यह ठहरना अपेक्षाकृत सस्ता है। 

श्रद्धलुओं को नहीं होगी परेशानी 
यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि अयोध्या आने वाले किसी तीर्थयात्री को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। हम उनकी सुरक्षा सहित सभी तैयारियां कर रहे हैं। रामलला के निवास में सभी का स्वागत है। यह सभी के लिए सौभाग्य का दिन है। 

Tags:    

Similar News