Holi Special bus: होली और गुड फ्राइडे पर UP में चलेंगी स्पेशल बस, दिल्ली से लगे शहरों में UPSRTC की बड़ी सौगात 

Holi Special bus: UP: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क ट्रांसपोर्टेशन निगम होली पर स्पेशल बसें चलाएगा। 22 मार्च से 1 अप्रैल तक स्पेशल बसें गाजियाबाद व आसपास के शहरों में चलेंगी।

Updated On 2024-03-17 17:44:00 IST
Holi Special Buses UP

Holi Special Buses UP: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क ट्रांसपोर्टेशन निगम (UPSRTC) होली पर स्पेशल बसें चलाएगा। 22 मार्च से 1 अप्रैल तक यह स्पेशल बसें लखनऊ, गाजियाबाद सहित सभी शहरों में चलाई जाएंगी। बताया कि 24 और 25 मार्च को होली और फिर उसके बाद गुड फ्राइडे की छुट्टी व वीकेंड है, जिस कारण यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। सफर के दौरान लोगों को परेशानी न हो इसलिए स्पेशल बसों के संचालन का निर्णय लिया गया है। 

ट्रांसपोर्टेशन निगम ने बस व्यवस्था की निगरानी के लिए अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इसके लिए 10 दिन तक सभी की छुटि्टयां कैंसिल कर दी गई हैं। ट्रांसपोर्टेशन निगम इस दौरान बस चालक और कंडक्टरों को प्रोत्साहन भत्ता भी देगा। 

ट्रांसपोर्ट मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया, स्पेशल बसें दिल्ली से उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में चलाई जाएंगी। ताकि, यात्री समय पर गंतव्य तक पहुंच सकें। लखनऊ और कानपुर में भी यातायात के विशेष प्रबंधन किए जाएंगे। 

दयाशंकर सिंह ने बताया कि होली और गुड फ्राइडे के दौरान राज्य के पूर्वी क्षेत्र में अतिरिक्त बसें चलेंगी। बशर्ते शुरुआती बिंदु से गाजियाबाद, दिल्ली और पश्चिमी यूपी के अन्य शहरों के लिए यात्रियां की संख्या 60 प्रतिशत से अधिक हो। 

ट्रांसपोर्टेशन निगम की सभी बसें इस दौरान निरन्तर चलती रहेंगी। बसों के रख-रखाव के लिए प्रत्येक डिपो में मुख्यालय और क्षेत्रीय स्तर से अतिरिक्त असेम्बली एवं स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध कराए जाने चाहिए।

परिहवन व्यवस्था की निगरानी गाजियाबाद, लखनऊ और कानपुर रीजन के प्रबंधक करेंगे। एक्ट्रा बसों की मांग और प्रबंधन के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक एक-दूसरे से समन्वय करेंगे। यात्रियों की संख्या के आधार पर अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। 

Similar News