UP में गुजरात सरकार: CM भूपेन्द्र पटेल ने मंत्री-विधायकों संग पहुंचे अयोध्या, हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना के बाद रामलला के किए दर्शन
Gujarat CM Bhupendra Patel in Ayodhya: गुजरात के CM भूपेंद्र भाई पटेल शनिवार दोपहर कैबिनेट के साथ राम मंदिर में पूजा-अर्चन के बाद शाहनवाजपुर माझा में गुजरात भवन की जमीन देखी।
By : सोनेलाल कुशवाहा
Updated On 2024-03-02 12:58:00 IST
Gujarat CM Bhupendra Patel in Ayodhya: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल शनिवार दोपहर अपनी पूरी कैबिनेट के साथ अयोध्या पहुंचे। विशेष विमान से श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या पहुंचे गुजरात सरकार के मंत्री विधायक और सीएम भूपेंद्र सिंह सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजा की। इसके बाद सभी लोग अयोध्या राम मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। इस दौरान यूपी के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही भी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा की। pic.twitter.com/X3VNlkt9he
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 2, 2024