ग्रेटर नोयडा में भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, शादी समारोह से वापस लौट रहे थे घर

Greater Noida road accident: ग्रेटर नोयडा में शुक्रवार को सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य लड़की घायल है।

Updated On 2024-04-12 19:26:00 IST
Accident in karnal

Greater Noida road accident: ग्रेटर नोयडा में शुक्रवार को सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य लड़की घायल है। मृतकों में एक भाई के साथ दो सगी बहनें हैं। यह मामला थाना बीटा-दो क्षेत्र के पास की है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

ग्रेटर नोयडा में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से परिवार में मातम फैल गया। जानकारी के मुताबिक तीनों मृतक कासना से एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान एक अज्ञात वाहन टक्कर मार दिया। जिसमें सभी लोग घायल हो गए। 

एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई मौत
मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान सुरेंद्र, शैली व अंशू को मृत घोषित कर दिया। जबकि इस हादसे में शामिल एक लड़की का घायल अवस्था में इलाज चल रहा है। 

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
इस हादसे में मृतकों की पहचान सुरेन्द्र सिंह (28), शैली उम्र करीब 26 वर्ष और अंशू उम्र करीब 14 वर्ष के रूप में हुई है। हादसे के दौरान तीनों मृतक एक ही मोटरसायकल में सवार होकर अपने घर कुलेसरा थाना ईकोटेक-3 जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। परिजनों के तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Similar News