Farmer Protest : दिल्ली मार्च से पहले ग्रेटर नोएडा में किसानों की गिरफ्तारी, पंजाब-हरियाणा में इंटरनेट बंद 

देश में फिर बड़े किसान आंदोलन की तैयारी है। शुक्रवार (6 दिसंबर) को हरियाणा, पंजाब और यूपी सीमा से हजारों किसान दिल्ली मार्च को तैयार हैं। नोएडा में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इंटरनेट सेवाएं भी बंद हैं।

Updated On 2024-12-06 14:08:00 IST
प्रतीकात्मक तस्वीर।

Delhi Farmers march : फसलों की एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) और तय गाइडलाइन के अनुसार मुआवजे सहित अन्य मांगों को लेकर किसान ने फिर मोर्चा खोल दिया है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से हजारों किसान दिल्ली कूच करने को तैयार हैं। शुक्रवार (6 दिसंबर) को यूपी के ग्रेटर नोएडा में किसानों को पुलिस ने दिल्ली मार्च से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। पंजाब हरियाणा में भी सीमाएं सील कर दी गई हैं। कुछ जगह इंटरनेट सेवाएं भी बंद हैं। 

पुलिस ने गुरुवार को भी 120 किसान नेताओं को गिरफ्तार किया था। यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर महापंचायत के बाद कुछ किसानों को रिहा कर दिया गया था, लेकिन देर रात फिर करीब 34 किसानों को अरेस्ट कर लिया गया। धरना स्थल से उनका सामान और टेंट भी हटा दिया गया था। जिसके बाद किसान दिल्ली मार्च को सफल बनाने गांव-गांव में पंचायतें कर रहे थे। 

दलित प्रेरणा स्थल के पास नाकेबंदी 
उत्तर प्रदेश में किसानों का आंदोलन पिछले चार दिन से जारी है। वह दिल्ली कूच कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने दलित प्रेरणा स्थल के पास रोक लिया। बुधवार रात यहां चारो ओर से नाकेबंदी कर पुलिस फोर्स तैनात की गई। ताकि, किसान दिल्ली तरफ न बढ़ सकें। जगह जगह उनकी गिरफ्तारी की गईं। 

यह भी पढ़ें: Live Updates: शंभू बॉर्डर में किसान आंदोलन, हरियाणा में बढ़ाई गई सुरक्षा 

शंभू बॉर्डर में सख्त पहरा 
हरियाणा पंजाब के किसान शंभू बॉर्डर से दिल्ली कूच करने का ऐलान किया है। इसके मद्देनजर पुलिस ने यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी है। बैरिकेडिंग, तार और नुकीली कीलें लगाकर किसानों को रोकने का प्रयास किया गया है। इसके बावजूद किसान नहीं माने तो उन पर जहरीली गैस के गोले दागे जा रहे हैं। 

Similar News