Ram Mandir Ayodhya: 3400 किलो वजनी धनुष और 3900 KG का गदा अयोध्या में होगा स्थापित, 20 कारीगरों ने 75 दिन में बनाया

Ram Mandir Ayodhya: उत्तरप्रदेश के अयोध्या में 33 फीट लंबा और 3400 किलो वजनी धनुष स्थापित होगा। धनुष के साथ 3900 किलो की गदा भी स्थापित होगी। 20 कारीगरों ने 75 दिन में पंच धातु से गदा और धनुष-बाण को बनाने का काम पूरा किया है।

Updated On 2024-06-16 14:44:00 IST
bow and arrow

Ram Mandir Ayodhya: भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में देश का सबसे लंबा धनुष और बाण स्थापित होगा। धनुष की लंबाई 33 फीट और वजन 3400 किलो है। धनुष के साथ 3900 किलो की गदा भी स्थापित होगी। गदा और धनुष-बाण पंच धातु से बनाए गए हैं। इसे राजस्थान में सुमेरपुर के शिवगंज स्थित श्रीजी सनातन सेवा संस्थान ने बनवाया है। जानकारी के मुताबिक, भक्त गदा और धनुष-बाण लेकर आ रहे हैं। पहले उसे कारसेवकपुरम में रखा जाएगा, फिर तय करेंगे कि यह कहां स्थापित होगा। 

105 बसों से अयोध्या पहुंच रही यात्रा 
धनुष-बाण और गदा लेकर भक्त निकल चुके हैं। पिछले तीन महीने से इस यात्रा को निकालने की तैयारी की जा रही थी। यात्रा में साथ चलने वाले लोगों के लिए 105 एसी बसों का इंतजाम किया गया। राजस्थान से ही इन बसों में लोग धनुष-बाण और गदा के साथ अयोध्या पहुंच रहे हैं।

जगह-जगह गदा और धनुष कका कर रहे स्वागत 
राजस्थान से धनुष और बाण और गदा लेकर कारवां अयोध्या पहुंच रहा है। पांच पड़ाव पार करने के बाद कारवां अयोध्या पहुंचेगा। पहला पड़ाव बर, दूसरा जयपुर, तीसरा आगरा, चौथा पड़ाव लखनऊ और आखिरी पड़ाव अयोध्या। हर पड़ाव में कई प्रमुख राजनेताओं, साधु-संतों और आम लोग इस गदा और धनुष का स्वागत कर रहे हैं।

75 दिन में पूरा किया काम 
भगवान श्रीराम का धनुष और हनुमान का गदा बनाने का काम सुमेरपुर की वास्तु आर्ट शिवगंज फर्म ने किया है। कारीगर कैलाश सुथार का कहना है कि 20 कारीगरों ने लगातार 75 दिन काम किया। कारीगरों ने कहा-यह उनके लिए गर्व की बात है। हर किसी को ऐसा सौभाग्य नहीं मिलता है। हमें मिला तो लग कर इसे पूरा किया।

भीलवाड़ा में 900 किलो वजनी धनुष स्थापित 
जानकारी के मुताबिक, अभी भीलवाड़ा में 17 फीट लंबा और 900 किलो वजनी धनुष स्थापित है। देश का सबसे वजनी और लंबी गदा इंदौर के पितृ पर्वत पर स्थापित है। इसका वजन 21 टन और लंबाई 45 फीट है। अब अध्योया में देश का सबसे लंबा धनुष स्थापिता होगा। बता दें कि अयोध्या में पहले ही अलीगढ़ से 400 किलो यानी 4 क्विंटल का ताला पहुंचाया जा चुका है।  

 

Similar News