Know Your Army Festival: 'हाथ में गन लेकर लगाया निशाना, टैंक और हेलिकॉप्टर की सवारी', 6 Photos में देखिए योगी आदित्यनाथ का नया अंदाज
CM Yogi Adityanath Inaugurates Know Your Army Festival: सीएम योगी ने मिसाइल और हेलिकॉप्टर का भी जायजा लिया। इस दौरान वे जवानों की हौसला आफजाई करते नजर आए। सीएम योगी ने फेस्टिवल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
CM Yogi Adityanath Inaugurates Know Your Army Festival: भारतीय सेना के हथियारों की एक शानदार प्रदर्शनी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सूर्या खेल परिसर में लगी है। इसे 'नो योर आर्मी फेस्टिवल' नाम दिया गया है। प्रदर्शन शुक्रवार को शुरू हुई, जो 7 जनवरी तक चलेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ इस प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सीएम योगी का अलग अंदाज दिखा। उन्होंने अपने हाथ में अत्याधुनिक गन थामकर निशाना लगाया तो टैंक पर भी सवार नजर आए।
सीएम योगी ने मिसाइल और हेलिकॉप्टर का भी जायजा लिया। इस दौरान वे जवानों की हौसला आफजाई करते नजर आए। सीएम योगी ने फेस्टिवल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आप भी देखिए....
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath inaugurates 'Know Your Army Festival' in Lucknow. pic.twitter.com/qnacC3iG9W
— ANI (@ANI) January 5, 2024
देखिए सीएम योगी की 6 फोटोज...