यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी तेज रफ्तार कार, दो महिलाओं की हालत गंभीर, हरदोई में तीन की मौत
UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्धनगर और हरदोई में शुक्रवार सुबह दो हादसे हो गए। हरदोई में पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, ग्रेटर नोएडा में कार सवार दो महिलाएं जख्मी हैं।
By : सोनेलाल कुशवाहा
Updated On 2024-05-24 09:49:00 IST
UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्धनगर (ग्रेटर नोएडा) जिले में शुक्रवार सुबह भीषण हादसा हो गया। दनकौर थाने के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ गई, जिससे कार सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
वीडियो देखें..
#WATCH ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश: दनकौर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर और कार की टक्कर में 2 महिलाएं घायल हो गईं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 24, 2024
(सोर्स: वायरल वीडियो)
(वायरल वीडियो की पुष्टि पुलिस द्वारा की गई है) pic.twitter.com/bKjlyES9SO