मथुरा से सुरेश कुमार, लखनऊ से सरवर मलिक: बसपा ने UP की 12 लोकसभा सीटों के लिए घोषित किए प्रत्याशी, देखें सूची
BSP Candidate List: बहुजन समाज पार्टी ने बुधवार को लखनऊ सहित UP की 12 लोकसभा सीटों से उम्मीदवार घोषित कर दिए। लखनऊ से सरवर मलिक उम्मीदवार बनाए गए हैं।
BSP Candidates List: बहुजन समाज पार्टी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की 12 लोकसभा सीट के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए। बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ लोकसभा सीट से सरवर मलिक को प्रत्याशी बनाया है। जबकि, गाजियाबाद से नंद किशोर पुंडीर, मथुरा से सुरेश सिंह और अलीगढ़ से हितेंद्र कुमार उर्फ बंटी उपाध्याय को उम्मीदवार बनाया है।
डिंपल के खिलाफ गुलशन देव
बहुजन समाज पार्टी ने मैनपुरी से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के खिलाफ गुलशन देव शाक्य को मैदान में उतारा है। जबकि, खीरी लोकसभा सीट से अंशय कालरा रॉकीजी, उन्नाव से अनु टंडन के खिलाफ अशोक पांडेय प्रत्याशी बनाए गए हैं।
लालगंज से इंदू चौधरी
बसपा ने कन्नौज लोकसभा सीट से इमरान बिन जफर को उम्मीदवार बनाया है। जबकि, लालगंज से इंदू चौधरी, कौशाम्बी से शुभ नारायण, मोहनलालगंज से राजेश कुमार उर्फ मनोज प्रधान और मिर्जापुर से मनीष त्रिपाठी प्रत्याशी बनाए गए हैं।
खबर अपडेट हो रही है।