UP News: महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर झंडा लगाने पर धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता, मूर्ति को पानी से धोया, सपा कार्यकर्ताओं पर FIR 

UP News: मैनपुरी के करहल चौराहे पर महाराणा प्रताप की मूर्ति पर झंडे लगाने के कारण सपा (समाजवादी पार्टी) के 90 कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

Updated On 2024-05-05 13:34:00 IST
सपा कार्यकर्ताओं के झंडे लगाने के बाद धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता।

UP News: यूपी की हॉट सीट मैनपुरी में रविवार को सपा (समाजवादी पार्टी) के 90 कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज हुआ है। शनिवार की शाम को कुछ असामाजिक तत्व करहल चौराहे पर लगी महाराणा प्रताप की मूर्ति पर झंडे लगा दिए थे। जिसके बाद से भाजपा के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच की जा रही है।

दरअसल, मैनपुरी में मौजूदा सांसद डिंपल यादव के प्रचार-प्रसार के लिए अखिलेख यादव का रोड शो निकल रहा था। उसी दौरान सपा के कार्यकर्ताओं ने बेरोजगार यात्रा निकाली थी। इसी बीच करहल चौराहे पर लगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर सपा कार्यकर्ता चढ़ गए और झंडा लगाने लगे। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद भाजपाइयों ने हंगामा कर दिया।

महाराणा प्रताप की प्रतिमा को पानी से धोया
भाजपा के कार्यकर्ताओं के विरोध करने पर मौके पर पहुंची पुलिस भी समझाइश देने में जुटी रही। सपा कार्यकर्ताओं के झंडे लगाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने टैंकर मंगवाकर प्रतिमा को धोया। इसके बाद रविवार की सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता करहल चौक पर धरने पर बैठ गए हैं। इतना ही नहीं सपा के खिलाफ नारेबाजी भी की।

रात 10 बजे के बाद चौक पहुंचे भाजपाई
वीडियो सामने आने के बाद रात 10 बजे भाजपा कार्यकर्ता काफी संख्या में करहल चौराहे पर इकट्ठा हो गए। इस दौरान पुलिस से शिकायत कर केस दर्ज करने की मांग की। मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम पहुंचकर समझाने का काफी प्रयास किया। इसके बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप के प्रतिमा की पानी से धुलाई भी की।

सीसीटीवी की मदद से की जा रही आरोपियों की पहचान
मैनपुरी SP विनोद कुमार सिंह के मुताबिक रोड शो कार्यकर्म के समाप्त होने के बाद कुछ लड़कों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर चढ़कर पार्टी विशेष का झंडा लगाने का प्रयास किया। जिसकी शिकायत मिली है। शिकायत मिलने के बाद CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की पहचान की जा सकेगी।

Similar News