UP News: बदायूं में किसान की गोली मारकर हत्या, सहारनपुर में SDM के सामने आत्मदाह का प्रयास 

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बदायूं में शनिवार (8 मार्च) की रात बदमाशों ने गोली मारकर किसान की हत्या कर दी। वहीं सहारनपुर में पैमाइश के दौरान किसान ने खुद पर आग लगा ली।

Updated On 2025-03-09 12:57:00 IST
UP News: बदायूं में किसान की गोली मारकर हत्या, सहारनपुर में SDM के सामने आत्मदाह का प्रयास 

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बदायूं में शनिवार (8 मार्च) की रात बदमाशों ने किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह पति के साथ मुर्गी फार्म में सो रही थीं। तभी रात 2 बजे आए दो बदमाशों ने सिर में गोली मार दी। वारदात के बाद वह फरार हो गए। वहीं सहारनपुर में एक किसान ने SDM के सामने आत्मदाह की कोशिश की। 

सहारनपुर के चिलकाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में शनिवार दोपहर राजस्व टीम जमीन की पैमाइश करने पहुंची थी। एसडीएम खड़े होकर पैमाइश करा रहे थे, तभी किसान ने खुद पर डीजल उड़ेल लिया। पुलिसकर्मी उसे पकड़ने लगे, लेकिन उसने खुद को आग लगा लिया। 

किसान की हालत नाजुक, दिल्ली रेफर 
किसान की हालत नाजुक है। पुलिस ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां से डॉक्टरों ने दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल रेफर कर दिया है। बताया कि किसान 90 प्रतिशत जल चुका है। पुलिस को उसने बताया कि अफसरों ने मेरी सुनने को तैयार ही नहीं थे। मजबूर होकर यह कदम उठाना पड़ा है। 

Similar News