बदायूं में भीषण हादसा, 6 की मौत: नोएडा से दिवाली मनाने बरेली जा रहा था परिवार, मैक्स ने मारी टक्कर

Badaun Accident: उत्तर प्रदेश के बदायूं में गुरुवार (31 अक्टूबर को) सुबह मैक्स ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में 6 रिश्तेदारों की मौत हो गई। अन्य लोग घायल हैं।

Updated On 2024-10-31 09:42:00 IST
Badaun Accident

Badaun Accident: उत्तर प्रदेश के बदायूं में गुरुवार सुबह भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार मैक्स की टक्कर से ऑटो सवार 6 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक आपस में रिश्तेदार थे और दिवाली मनाने के लिए नोएडा से बरेली स्थित घर जा रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी थी मृतकों के शव कई फीट दूर जाकर गिरे हैं। 

दिल्ली हाइवे पर मुजरिया गांव के पास हुए इस हादसे के बाद कोहराम मच गया। पुलिस ने सभी मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चुरी भिजवा दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, मैक्स चानक ने ओवरटेक करते समय आटो को साइड से टक्कर मारी है। हादसे में कुछ लोग घायल हो गए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Badaun Accident

13 लोग सवार थे, 6 की मौत 
स्थानीय लोगों ने बताया, ऑटो में बच्चों और महिलाओं के साथ कुल 13 लोग सवार थे। इनमें से 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, सात लोग घायल हैं। पुलिस ने मृतकों की बरेली पुलिस के जरिए परिजनों को सूचित किया है। 

बरेली के मिर्जापुर के रहने वाले हैं मृतक 
एक मृतक की पहचान बरेली के मिर्जापुर निवासी अतुल के तौर पर हुई है। अन्य के शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। हादसे की सूचना पाकर डीएम और एसएसपी अस्पताल पहुंचे और घायलों के समुचित की व्यवस्था की।  

Similar News