UP विधानसभा विशेष सचिव की मौत: हाईवे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी तो ट्रक ने रौंदा, बृजभूषण दुबे ने तोड़ा दम

उत्तरप्रदेश के अयोध्या गुरुवार (7 नवंबर) को बड़ा हादसा हो गया। UP विधानसभा के विशेष सचिव बृजभूषण दुबे की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई।

Updated On 2024-11-08 13:23:00 IST
Special Secretary Brij Bhushan Dubey

UP Special Secretary Death: उत्तरप्रदेश के अयोध्या से बड़ी खबर है। UP विधानसभा के विशेष सचिव बृजभूषण दुबे की सड़क हादसे में मौत हो गई। बेटे के साथ लखनऊ जा रहे सचिव बृजभूषण की कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। पलटी खाते हुए दूसरी लेन में चली गई। तभी सामने से आ रहे ट्रक ने कार को रौंद दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। बृजभूषण और उनके बेटे कृष्णा दुबे को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बृजभूषण को मृत घोषित कर दिया गया। बेटे को मामूली चोटें आई है। हादसा गुरुवार देर रात 1.30 हाईवे चौकी के पास हुआ।

ट्रक ने कार को रौंदा
जानकारी के मुताबिक, बस्ती निवासी बृजभूषण दुबे अपने बेटे कृष्णा दुबे के साथ गुरुवार रात लखनऊ जा रहे थे। कृष्णा कार को हाईवे पर तेज रफ्तार दौड़ा रहे थे। रोजा गांव चीनी मिल के पास एक गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में कृष्णा की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और दूसरी लेन में जा गिरी। तभी सामने से आ रहे ट्रक ने कार को रौंद दिया।  

कार के परखच्चे उड़े 
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।  रात 1.30 बजे हुए हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। बृजभूषण दुबे और उनके बेटे कृष्णा दुबे को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बृजभूषण को मृत घोषित कर दिया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

जानें कौन थे बृजभूषण दुबे?
लखनऊ विश्वविद्यालय से पढ़ाई करने वाले बृजभूषण दुबे में बस्ती के रहने वाले थे। दुबे ने राजनीति विज्ञान, मास कम्युनिकेशन में एमए और एलएलबी किया। पत्रकारिता और वकालत से भी जुड़े रहे। इसके बाद सचिवालय में उनकी नियुक्ति हुई। यहां वह प्रमोट होते हुए विशेष सचिव नियुक्त किए गए। 29 दिसंबर 2021 को बृजभूषण दुबे को शासकीय सेवा में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान के लिए अटल रत्न सम्मान से नवाजा गया था। तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने विधान भवन हाल में आयोजित समारोह में उन्हें सम्मानित किया था।

Similar News