Ayodhya Deepotsav : 25 लाख दीयों से जगमग हुई अयोध्या, सरयू तट पर बना नया रिकॉर्ड, CM योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथ

श्रीराम की नगरी अयोध्या में भव्य मंदिर बनने और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यहां पहली बार दीपावली मनाई जा रही है। दीपोत्सव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए आप जुड़े रहें हरिभूमि के साथ...

Updated On 2024-10-31 17:04:00 IST
अयोध्या में भव्य दीपोत्सव; लाखों दीयों से जगमगाया सरयू घाट।

दीपोत्सव के साथ ही प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में एक साथ दो रिकॉर्ड बने। पहला रिकॉर्ड सबसे ज्यादा दीये जलाने का बना। दीपोत्सव में कुल 25 लाख 12 हजार 585 दीये जलाए गए। पिछले साल 22 लाख दीये जलाए गए थे। इसे गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया, जबकि सरयू तट पर एक साथ 1121 लोगों के आरती करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना।

सरयू तट पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहला दीया जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की है। दीपोत्सव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए आप जुड़े रहें हरिभूमि के साथ... 

  • अयोध्या के सरयू घाट पर ड्रोन शो जारी है। घाट दीयों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा है।

    #WATCH उत्तर प्रदेश: अयोध्या के सरयू घाट पर ड्रोन शो जारी है। घाट दीयों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा है।#Diwali2024 #Deepotsav pic.twitter.com/sWLyHekqRi— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 30, 2024

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "दीपोत्सव का यह भव्य और दिव्य आयोजन आज पूरी दुनिया देख रही है... मैं इस अवसर पर सबको हृदय से बधाई देता हूं... सनातन धर्म दुनिया का सबसे प्राचीनतम मानवता का धर्म है। जियो और जीने दो की प्रेरणा देने वाला धर्म है... वे ताकतें जो आज भारत को कमजोर करना चाहती हैं, वे समाज को बांटने का काम उसी रूप में कर रहे हैं जैसे कभी त्रेतायुग में रावण और उसके अनुयायी कर रहे थे।

    कोई जाति के नाम पर, कोई क्षेत्र के नाम पर, कोई भाषा के नाम पर, कोई परिवार के नाम पर, समाज को बांटने का प्रयास कर रहा है, उसके माध्यम से राष्ट्र की एकता और अखंडता को चुनौती दी जा रही है। ये दीपोत्सव हम सभी को एक नई प्रेरणा देने का एक नया अवसर है।"
     
  • योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के परिसर में दीये जलाए। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन धर्म ने कभी किसी का अहित नहीं किया, सबको गले से लगाया। जो भी मानवता के मार्ग में, विकास के मार्ग में बैरियर बनेगा, उसकी वही दुर्गति होनी है जो उत्तर प्रदेश के माफियाओं की हुई है।

    उन्होंने कहा कि यह वर्ष अयोध्या के लिए अद्भुत, अनुपम, अलौकिक है जब इस वर्ष 500 वर्षों का इंतजार समाप्त करके एक बार फिर राम लला अपने धाम में विराजमान होकर दुनिया के सभी पीड़ितों को ये संदेश दे गए कि कभी भी अपने पथ से विचलित नहीं होना चाहिए।
     
  • अयोध्या में भव्य दीपोत्सव समारोह के तहत सरयू नदी के तट पर लाखों दीये जलाए गए। दीयों और रंग-बिरंगी रोशनी, साउंड-लाइट शो के ज़रिए रामलीला का वर्णन किया जा रहा है।

 

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सरयू घाट पर आरती की।

 

  • अयोध्या, उत्तर प्रदेश: भव्य दीपोत्सव समारोह में सरयू घाट पर लाखों दीये जलाए गए। इसी के साथ अयोध्या में सरयू घाट दीयों से जगमगा उठा।

 

Similar News