Ayodhya Ram Navami: मूर्तिकार अरुण योगीराज ने पत्नी विजेता संग देखा रामलला का सूर्य तिलक, कहा-सालों का संकल्प पूरा हुआ 

Ayodhya Ram Navami: रामलला की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज ने पत्नी विजेता के साथ बुधवार 17 अप्रैल को अयोध्या राम मंदिर पहुंचे और सूर्यतिलक के साक्षी बने। राम मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद अनुभव साझा किए।

Updated On 2024-04-17 16:52:00 IST
इस दौरान करीब 5 मिनट तक रामलला के ललाट पर सूर्य की किरण दिखाई दी।

Ayodhya Ram Navami: अयोध्या के दिव्य राम मंदिर में स्थापित रामलला की मूर्ति बनाने वाले मैसूर के प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज बुधवार 17 अप्रैल को परिवारा के साथ अयोध्या पहुंचे। साथ ही पत्नी विजेता के साथ रामनवमी पर रामलला की दर्शन पूजा की। मूर्तिकार अरुण योगीराज ने कहा, भगवान राम के दर्शन को लाखों लोग आते हैं। मुझे भी सपरिवार दर्शन-पूजा का मौका मिला। सूर्य तिलक का अद्भुत दृश्य हमेशा यादगार रहेगा। 
 

कहानियों में सुनते थे, आज साक्षी बन रहे 
अरुण योगीराज ने उन वैज्ञानिकों को सलाम किया, जिन्होंने सूर्य तिलक को संभव बनाया। वैज्ञानिकों के साथ मुझे भी समय बिताने का मौका मिला, मैं बहुत भाग्यशाली महसूस करता हूं। हमने केवल कहानियों में सुना था, लेकिन आज होता देख रहे हैं। 

सालों का इंतजार सफल हुआ
रामलला के दर्शन कर अरुण योगीराज की पत्नी विजेता काफी उत्साहित नजर आईं। कहा, आज सालों का इंतजार सफल हो गया। आज की रामनवमी अद्भुत है। हमने रामलला का सूर्य तिलक देखाद। भगवान राम हर दिन अलग स्वरूप में दिखते हैं। आज उनकी क्षवि बहुत  ही सुंदर है। मैं ही नहीं पूरा देश यह अवसर देखकर प्रफुल्लित है। 

भगवान के आशीर्वाद मिली यह कला 
विजेता ने कहा, अरुण योगिराज को रामलला की मूर्ति बनाने का यह मौका मिला, जिसने हमारे जीवन को सफल बना दिया। भगवान और पूर्वजों का आशीर्वाद है कि उसे यह कला मिली है। जिसे वह 100 फीसदी समर्पण और लगन के साथ करते हैं। रामलला की मूर्ति से पूरी दुनिया की भावनाएं जुड़ी हैं। 500 साल का इतिहास और इंतजार था, इससे अन्याय करना मुश्किल था। 

Similar News