उत्तरप्रदेश: शादी तय होते ही प्रिंसिपल की मौत, कमरे में फंदे से लटका शव देखकर मची चीख-पुकार

उत्तरप्रदेश के अमरोहा में शादी तय होते ही महिला प्रिंसिपल की मौत हो गई। परेशान प्रिंसिपल ने बुधवार (30 अक्टूबर) को फांसी लगाकर जान दे दी।

Updated On 2024-10-30 16:54:00 IST
अमरोहा में शादी तय होने के 24 घंटे बाद महिला प्रिंसिपल ने किया सुसाइड।

Amroha Principal Suicide: अमरोहा में बुधवार (30 अक्टूबर) को दुखद घटना हो गई। शादी तय होने के 24 घंटे बाद महिला प्रिंसिपल की मौत हो गई। परेशान प्रिंसिपल ने फांसी लगाकर जान दे दी। कमरे में पंखे से लटका शव देखकर घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग और पुलिस पहुंची। दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना गंगानगर मोहल्ले की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

जानें पूरा मामला 
गंगानगर मोहल्ला में रहने वाली प्रिंसिपल मनीषी (30) दवोई कलां गांव के जूनियर हाईस्कूल में पदस्थ थीं। मनीषी अपनी मां माया के साथ रहती थीं। पिता की मौत हो गई है। मनीषी के दो भाई रजनीश और अवनीश नोएडा में एक निजी कंपनी में इंजीनियर हैं। मंगलवार को मेरठ से लड़के वाले मनीषी को देखने आए थे। शादी का रिश्ता तय हो गया था। तभी से मनीषी परेशान चल रही थी। बुधवार सुबह चाय-नाश्ता करने के बाद प्रिंसिपल अपने कमरे में गई और फांसी लगाकर जान दे दी। 

जानें मां ने पुलिस को क्या बताया 
मनीषी की मां माया ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को मेरठ से लड़के वाले बेटी को देखने आए थे। तभी से मनीषी परेशान चल रही थी। मां ने बेटी से पूछा था कि अगर रिश्ता मंजूर न हो, तो कैंसिल कर दें। लेकिन उसने कोई जबाव नहीं दिया। बुधवार सुबह मनीषी चाय-नाश्ता कर अपने कमरे में चली गई। काफी देर कमरे से नहीं निकली। खाना खाने के लिए मां बुलाने गई। दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने नहीं खोला। खिड़की से देखा तो मनीषी का शव फंदे से लटक रहा था। मां चीखने-चिल्लाने लगी।

पुलिस मामले की जांच कर रही है
सूचना पर पुलिस पहुंची। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस परिवार वालों के बयान लेगी। प्रिंसिपल ने सुसाइड क्यों किया? जांच के बाद ही पता चलेगा।

Similar News