यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा में फर्जीवाड़ा: पहले दिन दूसरे के प्रवेश-पत्र पर परीक्षा देते पकड़े गए 122 साल्वर, रविवार को बढ़ाई सख्ती
UP police recruitment exam: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद सख्ती बढ़ा दी है। शनिवार को 122 साल्वर पकड़े गए थे।
UP police recruitment exam: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। पहले दिन पुलिस व प्रशासन की टीमों ने 122 लोगों को दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा है। शनिवार को इतनी बड़ी संख्या में जालसाज (साल्वर) पकड़े जाने के बाद प्रशासन ने एक्जाम सेंटर में सख्ती बढ़ा दी है। रविवार सुबह परीक्षा देने आई लड़कियों से चूड़ी, अंगूठी और क्लचर तक उतरवा लिए गए।
पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए यूपी के सभी 75 जिलों में 2385 केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए 48.17 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। पहले दिन यानी शनिवार को 24.08 लाख में से 21.76 लाख ने ही परीक्षा दी। जबकि 2.32 लाख लोगों ने परीक्षा छोड़ दी। 24.09 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा रविवार को दो पालियों में है। जिसके लिए सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
#WATCH गोरखपुर (यूपी): उत्तर पूर्वी रेलवे यूपी पुलिस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के आगमन और प्रस्थान के लिए विशेष ट्रेनें चलाई गईं। (17.02)
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 18, 2024
पंकज कुमार सिंह (मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर पूर्वी रेलवे) ने कहा, "परीक्षार्थियों के लिए हमने स्पेशल ट्रेनें की हुई हैं,… pic.twitter.com/w1eZdNnesj