Rajasthan: राजस्थान में इस निर्दलीय विधायक को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पूर्व उपराष्ट्रपति के दामाद को हराया था चुनाव
BJP ने संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों के लिए निर्दलीय विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या को उदयपुर देहात का संयोजक बनाया गया है।
bjp
Sankalp se Siddhi Campaign: राजस्थान की भाजपा सरकार ने प्रदेश के एक निर्दलीय विधायक को बड़ी जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों के लिए निर्दलीय विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या को उदयपुर देहात का संयोजक बनाया गया है। चन्द्रभान सिंह आक्या ने विधानसभा चुनाव में पूर्व उपराष्ट्रपति के दामाद नरपत सिंह राजवी को हराया था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 11 साल पूरा होने पर भाजपा पूरे राजस्थान में कार्यक्रम करने जा रही है। पार्टी संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत कार्यक्रम किए जा रहे हैं, जो जून महीने से शुरू हो रहा है। कार्यक्रमों के लिए जिलावार एक संयोजक और तीन सदस्यों की समिति बनाई गई है। जिसमें एक निर्दलीय विधायक को भी शामिल किया गया है। निर्दलीय विधायक के शामिल होने की चर्चा पूरे प्रदेश में की जा रही है।
2023 में भाजपा ने टिकट काटा था
पार्टी ने कार्यक्रम के लिए सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या को भी जिम्मेदारी दी है। चंद्रभान सिंह आक्या विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान पार्टी से बगावत कर अलग हो गए थे। इस दौरान आक्या निर्दलीय चुनाव लड़े और जीत गए। विधायक चंद्रभान सिंह की जगह पार्टी ने 2023 में पूर्व उपराष्ट्रपति के दामाद नरपत सिंह राजवी को टिकट दिया था। इसके बावजूद भी चन्द्रभान सिंह चुनाव जीतने में सफल रहे।
उदयपुर देहात का संयोजक बनाया
अब पार्टी ने उन्हें संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों के लिए उदयपुर देहात का संयोजक बनाया गया है। चंद्रभान सिंह को जिम्मेदारी मिलने के बाद सियासी गलियारों में गर्माहट बनी हुई है। माना जा रहा कि पार्टी ने पहली बार संगठन के बाहर के व्यक्ति को कार्यक्रम में शामिल किया है।