राजस्थान पुलिस: 180 RPS अफसरों के ट्रांसफर, विवादित DSP भूराराम खिलेरी बांसवाड़ा भेजे गए

राजस्थान में 180 राजस्थान पुलिस सर्विस (RPS) अफसरों के बड़े स्तर पर ट्रांसफर किए गए हैं।

Updated On 2025-11-02 13:19:00 IST

राजस्थान में 180 राजस्थान पुलिस सर्विस (RPS) अफसरों के बड़े स्तर पर ट्रांसफर किए गए हैं। डीजीपी राजीव शर्मा की ओर से शनिवार देर रात ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई। इस सूची में विवादों में रहे DSP भूराराम खिलेरी का बांसवाड़ा तबादला भी शामिल है।

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में कई RPS अफसरों को नए पदों पर तैनात किया गया है। ACP अनूप सिंह को जेडीए में DSP के पद पर पोस्टिंग मिली है, जबकि किशोर सिंह को ACP पुलिस लाइन से DCP ट्रैफिक जयपुर बनाया गया। अन्य प्रमुख बदलावों में मुकेश कुमार जोशी को DSP लीव रिजर्व से सर्किल ऑफिसर जमवारामगढ़ और सोनचन वर्मा को ACP साइबर क्राइम से ACP ट्रैफिक पूर्व जयपुर लगाया गया।

बीजेपी नेता से हिरासत में मारपीट मामले में विवादित DSP भूराराम खिलेरी को बांसवाड़ा भेजा गया। खिलेरी ने पहले APO आदेशों को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी और हाईकोर्ट ने APO पर रोक लगा दी थी।

जयपुर से बाहर भेजे गए अफसरों में अमर सिंह चारण, शिवरतन गोदारा, हरिराम जाखड़, इंदु लोधी जैसे 12 से अधिक अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा, JDA में चार DSP अफसरों, APO चल रहे 14 RPS अफसरों और हाल ही में प्रमोशन पाकर उप पुलिस अधीक्षक बने तीन अधिकारियों को नई पोस्टिंग मिली है।

यहां देखें लिस्ट - 


Tags:    

Similar News