Rajasthan Weather Update: राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म, धूप खिली; भरतपुर संभाग में कोहरे का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में अगले 3 से 4 दिन मौसम साफ रहने की संभावना है। इस सप्ताह सर्दी का असर बना रहेगा, लेकिन अगले सप्ताह से ठंड धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगेगी।

Updated On 2026-02-05 10:03:00 IST

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव समाप्त होने के साथ ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जयपुर, जैसलमेर, पिलानी, बीकानेर, अजमेर समेत कई शहरों में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिली रही। इससे लोगों को बीते दिनों की कड़ाके की सर्दी से काफी हद तक राहत मिली है। हालांकि भरतपुर संभाग में कोहरे का असर बना हुआ है, जो आगामी दो से तीन दिनों तक जारी रह सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में अगले 3 से 4 दिन मौसम साफ रहने की संभावना है। इस सप्ताह सर्दी का असर बना रहेगा, लेकिन अगले सप्ताह से ठंड धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगेगी।

सीकर में पारा लुढ़का, सुबह जमावड़ा जैसी ठंड

सीकर जिले में तापमान में बड़ा बदलाव दर्ज किया गया है। आज यहां न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो एक दिन पहले की तुलना में 3 डिग्री से ज्यादा कम है। बुधवार को सीकर में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया था।

अलवर-भरतपुर में कोहरे का असर

अलवर जिले के ग्रामीण इलाकों में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी घटकर करीब 60 मीटर तक रह गई। वहीं भरतपुर, धौलपुर और अलवर क्षेत्र में बुधवार सुबह से दोपहर तक हल्का कोहरा देखा गया।

  1. अलवर में अधिकतम तापमान: 23.2°C
  2. करौली में अधिकतम तापमान: 22.1°C

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, भरतपुर संभाग में आज और कल भी हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना बनी हुई है।

उत्तर-पश्चिम राजस्थान में धूप से राहत

पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी जिलों में मौसम साफ रहा और दिन में अच्छी धूप निकली। जोधपुर, जयपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग के जिलों में धूप निकलने से दिन के समय ठंड से राहत महसूस की गई।

अगले सप्ताह से कमजोर पड़ेगी सर्दी

मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह उत्तरी हवाओं के प्रभाव के कारण सर्दी बनी रहेगी। हालांकि अगले सप्ताह से उत्तरी हवाएं कमजोर पड़ेंगी, जिससे सुबह-शाम के तापमान में बढ़ोतरी होगी और सर्दी का असर धीरे-धीरे कम होने लगेगा।

Tags:    

Similar News

राजस्थान में मौसम का डबल अटैक: इन 12 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी, जानें मौसम का हाल