Rajasthan Weather Update: राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म होते ही बढ़ी सर्दी, कोहरा का अलर्ट जारी

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव खत्म होते ही सर्दी ने फिर से जोर पकड़ लिया है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार, आने वाले तीन से चार दिन प्रदेश में ठंडी हवाएं, कोहरा और हल्के बादल देखने को मिल सकते हैं।

Updated On 2026-02-04 09:06:00 IST

Rajasthan Weather Update

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव खत्म होते ही सर्दी ने फिर से जोर पकड़ लिया है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार, आने वाले तीन से चार दिन प्रदेश में ठंडी हवाएं, कोहरा और हल्के बादल देखने को मिल सकते हैं। उत्तरी हवा के सक्रिय होने से रात और सुबह के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है।

कई शहरों में 4 डिग्री तक गिरा तापमान

मंगलवार को जयपुर, सीकर, पिलानी, चूरू समेत कई शहरों में पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। शेखावाटी अंचल में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में दर्ज हुआ, जबकि दिन का तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। इससे सुबह-शाम सर्दी तेज हो गई है।

बादल और धुंध का असर

पिछले 24 घंटों में जोधपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, फलोदी, नागौर, सीकर और बीकानेर सहित उत्तर-पश्चिमी जिलों में हल्के बादल छाए रहे, वहीं जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के इलाकों में हल्की धुंध देखी गई, जिससे धूप कमजोर रही और तापमान में और गिरावट आई। जयपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पाली, सीकर और नागौर रहे सबसे ठंडे

सर्द हवाओं के कारण शेखावाटी क्षेत्र में सुबह और शाम की ठंड काफी बढ़ गई। सीकर, नागौर, फतेहपुर (सीकर) और पाली राज्य के सबसे ठंडे इलाके रहे। इन शहरों में न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ, जबकि नागौर में सबसे कम 5.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

आगे कैसा रहेगा मौसम

जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, अगले दो से तीन दिन मौसम सामान्यतः साफ रहेगा। कुछ शहरों में हल्के बादल छा सकते हैं और उत्तरी राजस्थान में कोहरा देखने को मिल सकता है। इस दौरान तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

Tags:    

Similar News

राजस्थान में मौसम का डबल अटैक: इन 12 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी, जानें मौसम का हाल