Great Khali का पॉलिटिकल पंच: बाड़मेर में कैलाश चौधरी के लिए मांगा वोट, बोले- राहुल गांधी खुद एक जुमला

Wrestler Great Khali Praises PM Modi: बाड़मेर लोकसभा सीट देशभर में सुर्खियों में है। इसकी वजह निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी हैं। उनकी युवाओं में खासी लोकप्रियता है। इस सीट पर भाजपा ने कैलाश चौधरी को उतारा है।

Updated On 2024-04-21 14:30:00 IST
Great Khali

Wrestler Great Khali Praises PM Modi: द ग्रेट खली के नाम से मशहूर पहलवान और भाजपा नेता दलीप सिंह राणा रविवार को चुनाव प्रचार के लिए राजस्थान के बाड़मेर पहुंचे। उन्होंने पीएम मोदी के कामों की प्रशंसा की और राहुल गांधी पर निशाना साधा। पीएम मोदी के वादे को जुमला बताने वाले राहुल गांधी के दावों पर पलटवार करे हुए खली ने कहा कि वह खुद कई बार फेल हो चुके हैं। राहुल गांधी खुद जुमला बन गए हैं। 

अमीरों को समझ नहीं आएगा मोदी का काम
दलीप सिंह राणा ने कहा कि पीएम मोदी ने जो किया है, वह अमीरों को समझ में नहीं आएगा। अमीर और कांग्रेस नेता यही समझते हैं कि पैसा उनके खाते में ट्रांसफर हो जाएगा, तभी वे इस तथ्य को स्वीकार करते हैं कि काम हो गया है। पीएम मोदी ने वो काम किया है जिसके बारे में लोगों ने सोचा भी नहीं होगा। गांव की महिलाएं शौच को जाने के लिए अंधेरा होने का इंतजार करती थीं। महिलाओं को इज्जतघर मिले हैं। चूल्हे पर खाना बनाने वाली महिलाओं को गैस सिलेंडर मिला है। जनधन खाते से सीधे पैसे लोगों को मिल रहा है। केंद्र से 100 रुपए भेजा जाता था, 20 रुपए भी लोगों तक नहीं पहुंचता था। सड़कें बनने से पहले टूट जाती थीं। 

पीएम मोदी ने जो किया है वो सिर्फ वही कर सकता है जिसने गरीबी देखी हो। अमीर घर के लोग गरीबों की मुश्किलों को समझ नहीं सकते हैं।

राहुल गांधी खुद एक 'जुमला'
खली ने कहा कि राहुल गांधी खुद एक 'जुमला' बन गए हैं, उन्हें पता नहीं है कि क्या करना है। क्योंकि वह कई बार असफल हो चुके हैं। इसलिए वह रेस भी बाहर हो चुके हैं। उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे को पार्टी की कमान सौंप दी है। 

बाड़मेर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला
बाड़मेर लोकसभा सीट देशभर में सुर्खियों में है। इसकी वजह निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी हैं। उनकी युवाओं में खासी लोकप्रियता है। इस सीट पर भाजपा ने कैलाश चौधरी को उतारा है। कांग्रेस से उम्मेदाराम बेनीवाल मैदान में हैं। यहां कैलाश बनाम बेनीवाल बनाम रविंद्र सिंह भार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। 

Similar News