ठंड का कहर: सीकर में तापमान माइनस 2 डिग्री, कोटा-अजमेर समेत 6 जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट 

Rajsthan Weather: राजस्थान के सीकर 4 दिन से तापमान माइनस 2 डिग्री पर बना है। शनिवार (14 दिसंबर) को कोटा अजमेर सहित 6 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है।

Updated On 2024-12-14 10:39:00 IST
राजस्थान मौसम का हाल।

Rajsthan Weather Update Today: राजस्थान में ठंड कहर बरपा रही है। सीकर जिले के फतेहपुर में चार दिन से तापमान माइनस डिग्री में बना हुआ है। शुक्रवार सुबह यहां माइनस 2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अजमेर-कोटा सहित 6 जिलों में शीतलहर का ज्यादा प्रभाव रहेगा। मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।  

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और बर्फबारी के चलते ठंड का असर बढ़ा है। फतेहपुर और चूरू में बर्फ जम गई है। सीजन का पहला मौक है, जब तापमान माइनस 2 डिग्री पहुंच गया।

राजस्थान में 15 दिसंबर के बाद ठंड से राहत की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और उत्तरी हवाओं का असर कम होगा। जिससे 19 दिसंबर तक तापमान में बढ़ोतरी होगी और ठंड से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें: सर्दी का सितम : 18 जिलों में शीतलहर, शाजापुर-पचमढ़ी में तापमान 3 डिग्री के करीब 

राजस्थान में अधिकतम तापमान 
राजस्थान में दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे है। जयपुर, जोधपुर, कोटा, जैसलमेर, अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, गंगानगर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। बाड़मेर में सर्वाधिक 25.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। जैसलमेर में 22.8 डिग्री, जयपुर में 23, कोटा में 23.5, जोधपुर में 24.3, गंगानगर में 22.7, अजमेर में 22.8, चूरू में 22.8, फलोदी में 21.9 और उदयपुर में 20.8 डिग्री पारा रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें: मौसम: देश भर में कड़ाके की ठंड; MP-UP समेत 11 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, दक्षिण में हो रही बारिश

यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे 
राजस्थान के 9 शहरों में शुक्रवार को 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान रहा। इनमें सीकर जिले का फतेहपुर, सिरोही का माउंट आबू, बारां, चित्तौड़गढ़, चूरू, हनुमानगढ़, करौली और झुंझुनूं का पिलानी शहर शामिल है। 

यहां कोल्ड-वेव येलो का अलर्ट
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने अजमेर, कोटा सीकर, चूरू, झुंझुनूं और करौली जिलों में कोल्ड-वेव येलो अलर्ट जारी किया है। 15 दिसंबर तक मौसम ऐसा ही रहेगा। 19 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। इससे तापमान बढ़ेगा और लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।

Similar News