राजस्थान का मौसम: जयपुर समेत पूरे प्रदेश का 7 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम का हाल?, जानें पूर्वानुमान

Rajasthan Ka Mausam: राजस्थान में शुक्रवार (7 फरवरी) को मौसम कैसा रहने वाला है? यहां जानें 7 फरवरी को मौसम विभाग की भविष्यवाणी।

Updated On 2025-02-06 19:24:00 IST
राजस्थान मौसम का हाल।

Rajasthan Ka Mausam: राजस्थान में शुक्रवार (7 फरवरी) को मौसम कैसा रहने वाला है? इसको लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। गुरुवार (6 फरवरी) को जयपुर एवं कोटा संभागों में शीत लहर दर्ज की गई। वहीं ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहा। यहां जानें 7 फरवरी को मौसम विभाग की भविष्यवाणी।

मौसम विभाग के अनुसार 6 फरवरी को पूर्वी राजस्थान के जयपुर, कोटा संभाग समेत सीकर, चूरू और नागौर जिलों में शीतलहर दर्ज की गई।  शीतलहर को लेकर एक दिन पहले मौसम विभाग ने संभावना जताई थी।

ये भी पढ़ें: राजस्थान में निकली 13 हजार 398 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास युवा कर सकेंगे आवेदन

एक सप्ताह तक कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश का मौसम अगले सप्ताह तक शुष्क रहने की संभावना है। यानी कि इन दिनों कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है। राजधानी जयपुर के अगर मौसम की बात की जाए तो वहां भी अगले एक सप्ताह तक आसमान साफ रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे का तापमान
पिछले 24 घंटे के अगर मौसम की बात की जाए तो प्रदेश में बाड़मेर शहर सबसे अधिक गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के अधिकांश भागों में हवा की आद्रता औसत मात्रा 37 से 100 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई।

Similar News