भरतपुर में जवान के सिर में लगी गोली: मौत, पुलिस जांच में जुटी

Rajasthan News: भरतपुर में एक हेड कॉस्टेबल के सिर में गोली लगने से मौत हो गई। फिलहाल गोली कैसे चली इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

Updated On 2024-10-14 15:08:00 IST
झालावाड़ में बोरवेल में गिरा 5 साल का बच्चा।

Rajasthan News: भरतपुर में सोमवार की दोपहर को एक हेड कॉन्स्टेबल की गोली लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जवान सिनसिनी गांव का रहने वाला था। गोली कैसे चली या किसने चलाया। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। यह घटना भरतपुर शहर के मथुरा गेट थाना इलाके में 7वीं आरएसी यूनिट की है।

जानकारी के अनुसार जवान के सिर पर गोली लगी। जिसे इलाज के लिए आरबीएम हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस सुसाइड के एंगल से भी जांच करने में जुटी है। जवान के पिता विजेंद्र सिंह भरतपुर पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद से रिटायर्ड हैं।

ये भी पढ़ें: जयपुर: चलती बस में लगी आग, यात्रियों ने भागकर बचाई जान; लाखों का सामान जलकर खाक 

पिस्टल से चली गोली
मृत जवान का शव भरतपुर के आरबीएम हॉस्पिटल रखा गया है। हेड कॉन्स्टेबल दिगंबर सिंह (35) RAC में हथियार रखने की जगह यानी की मालखाना के इंचार्ज थे। गोली पिस्टल से चली है। सूचना पाकर RAC के अधिकारी और मथुरा गेट थाना पुलिस मॉर्च्युरी पर पहुंचे हैं। 

परिसर के अंदर की है घटना
डीएसपी( IPS) पंकज यादव के मुताबिक दोपहर करीब 1 बजे आरएसी के जवान दिगंबर सिंह की गोली लगने से मौत की सूचना मिली। दिगंबर ने किन वजहों से ऐसा कदम उठाया, इसकी क्या वजह रही। सभी की जांच की जा रही है। फिलहाल स्पेशल टीम को स्पॉट पर भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी। यह घटना RAC सर्विस बटालियन परिसर के अंदर की है।

ये भी पढ़ें: अजगर को बाइक पर बांधकर घसीटा, वन विभाग की टीम ने लिया एक्शन; आरोपियों की हुई पहचान

दिगंबर सिंह भरतपुर शहर के सुभाष नगर इलाके में परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में पत्नी, दो जुड़वां बेटा-बेटी हैं। दिगंबर अपने पिता के इकलौते बेटे थे। जिनकी शादी 2013 में हुई थी।

Similar News