Sarkari Naukari: राजस्थान SI भर्ती परीक्षा होगी रद्द, इस सांसद ने किया इशारा!

Sarkari Naukari: राजस्थान में SI भर्ती परीक्षा को रद्द करने के लिए काफी समय से विवाद चल रहा है। विवाद के बीच राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा के बयान ने हलचल बढ़ा दी है। यहां पढ़ें क्या कहा?

Updated On 2024-12-30 18:18:00 IST
राजस्थान SI भर्ती परीक्षा होने के संकेत।

Sarkari Naukari: राजस्थान में SI भर्ती परीक्षा को रद्द करने के लिए काफी समय से विवाद चल रहा है। विवाद के बीच राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा के बयान ने हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि भर्ती रद्द करने का अंतिम निर्णय सीएम भजनलाल शर्मा के हाथ में है। हालांकि पुलिस हेडक्वार्टर और एडवोकेट जनरल ने भी भर्ती रद्द करने की सलाह दी है। जिसके बाद से  SI भर्ती परीक्षा 2021 रद्द करने के कयास लगाए जा रहे हैं।

प्रदेश में SI भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए लोगों ने रद्द करने की मांग की है। जिसको लेकर काफी समय से विवाद जारी है। इसी बीच सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि SOG ने जांच के बाद भर्ती रद्द करने की सिफारिश की है। अब अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री भजनलाल के द्वारा लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, 10 लाख युवाओं को रोजगार देने की कही बात

SI भर्ती परीक्षा को लेकर जांच जारी
किरोड़ी लाल मीणा कई बार SI भर्ती परीक्षा को लेकर बयान दे चुके हैं। उन्होंने एक बार फिर से युवाओं के मुद्दों को प्राथमिकता देने की मांग की है। हालांकि SI भर्ती परीक्षा में काफी गड़बड़ी सामने आई थी। जिसके बाद से लगातार जांच भी जारी है। 

SI भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप
किरोड़ी लाल मीणा ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि SI भर्ती परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी के काफी आरोप हैं। जांच एजेंसियों और कानूनी विशेषज्ञों की राय के बाद भर्ती को रद्द किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीएम को जनता और भर्ती से जुड़े मामलों में जल्द निर्णय लेना चाहिए।

Similar News