लोकसभा चुनाव के बीच बसपा को झटका: राजस्थान के दो BSP विधायक शिवसेना में शामिल, CM एकनाथ शिंदे ने दिलाई सदस्यता 

Rajasthan BSP MLA Joine Shiv Sena: बहुजन समाज पार्टी (BSP) को राजस्थान में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दोनों विधायक मंगलवार को मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों शिवसेना ज्वाइन कर ली।

Updated On 2024-04-16 17:26:00 IST
रास्थान के बीएसपी विधायक मनोज न्यांगली और जसवंत सिंह गुर्जर ने मंगलवार को मुंबई में शिवसेना ज्वाइन कर ली।

Rajasthan BSP MLA Joine  Shiv Sena: बहुजन समाज पार्टी (BSP) को लोकसभा चुनाव के बीच बड़ा झटका लगा है। राजस्थान में दो बसपा विधायक मंगलवार को शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हो गए हैं। मुंबई में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने सादुलपुर विधायक मनोज न्यांगली और बाड़ी विधायक जसवंत सिंह गुर्जर को शिवसेना (शिंदे गुट) की सदस्यता दिलाई। 

बहुजन समाज पार्टी इन विधायकों के शिवसेना में शामिल होने के बाद राजस्थान विधानसभा शून्य हो गई। 2008 और 2018 में भी बसपा के सिम्बल पर चुनाव जीतने वाले विधायक पार्टी बदल चुके हैं। पिछली बार बसपा के छह विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 

विधायक रितु बनावत ने भी दिया था समर्थन 
बसपा विधायकों से पहले भरतपुर जिले के बयाना रूपवास विधानसभा सीट से निर्दलीय निर्वाचित हुईं विधायक रितु बनावत भी शिवसेना के करीब थीं। हालांकि, बाद में भाजपा की सदस्यता ले ली। राजनीतिक जानकार मानते हैं, बसपा विधायक भी बाद भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि शिवसेना का राजस्थान में बहुत बड़ा जनधार नहीं है। 

भाजपा-कांग्रेस विधायकों को हराया था 
2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में बसपा के दो विधायक ही जीते थे। मनोज न्यांगली ने सादुलपुर सीट से कांग्रेस की कृष्णा पूनिया को 2475 वोट से हराया था। जबकि, जसंवत सिंह गुर्जर ने बाड़ी सीट से तीन बार के भाजपा विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को 27,424 वोटों से हराया था।

Similar News