जयपुर में यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल: हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, वाटर कैनन चलाकर खदेड़ा

राजस्थान के की में शनिवार (21 दिसंबर) को यूथ कांग्रेस ने भजनलाल सरकार के खिलाफ हंगामा किया। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

Updated On 2024-12-21 15:15:00 IST
Rajasthan Youth Congress Protest

Rajasthan Youth Congress Protest: राजस्थान की राजधानी जयपुर में शनिवार (21 दिसंबर) को यूथ कांग्रेस ने हल्ला बोल दिया। बेरोजगारी और नशे के विरोध में कार्यकर्ताओं ने भजनलाल सरकार के खिलाफ हंगामा किया। नारेबाजी करते हुए सीएम आवास घेरने जा रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। पुलिस ने भीड़ पर वाटर कैनन से पानी की बौछारें भी की।  प्रदर्शन में शहीद स्मारक पर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी शामिल हुए। 

घायल कार्यकर्ताओं को ले गई पुलिस 
यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए शहीद स्मारक के बाहर सड़क पर पुलिस बल तैनात है। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के इंतेजाम किए। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में हंगामा करने पहुंचे। कार्यकर्ताओं को सीएम हाउस जाने से रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।लाठीचार्ज में घायल हुए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस उठाकर ले गई। कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के दौरान कई पुलिसवालों को भी चोट आई है।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान: कोटा में JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने लगाई फांसी, 8 माह पहले बिहार से आया था मयंक

पुलिस ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया
युवा कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान धक्का-मुक्की होने पर कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर कुर्सियां फेंकीं। वाटर कैनन से पानी की बौछार छोड़ी गई। अभिमन्यु पूनिया शहीद स्मारक के बाहर लगे बेरिकेड पर चढ़ गए। वॉटर कैनन की पानी की बोछारों के बीच अभिमन्यु सड़क पर ही लेट गए। इसके बाद पुलिस ने यूथ कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। पुलिस सभी को शहीद स्मारक से लेकर रवाना हो गई है।

नौकरी के नाम पर युवाओं को नशा दिया जा रहा 
युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने कहा कि राजस्थान और देश में जिस प्रकार युवाओं को ठगा जा रहा है। नौकरी के नाम पर नशा दिया जा रहा है। यूथ कांग्रेस इसके विरोध में नौकरी दो-नशा नहीं अभियान पूरे देश में चला रही है। शनिवार को जयपुर में धरना-प्रदर्शन की शुरुआत हुई। पूनिया ने कहा कि महिला अत्याचार के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। फसलों के समर्थन मूल्य के नाम पर किसानों को लगातार ठगा जा रहा है। भाजपा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान कर रही है।  

Similar News