राजस्थान: सवाईमाधोपुर में सरेआम कत्ल, बदमाशों ने महिला के पैर काटे; डेढ़ किलो चांदी के कड़े लेकर फरार
Rajasthan: सवाई माधोपुर में बामनवास उपखंड के जाहिरा गांव में अज्ञात बदमाशों ने एक महिला की हत्या कर सनसनी फैला दी। महिला की पहचान उर्मिला मीणा के रूप में हुई है।
Rajasthan: सवाई माधोपुर में दिनदहाड़े महिला की हत्या ने हैरान कर दिया। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। बदमाशों ने पहले महिला की निर्मम हत्या की। इसके बाद पैर काट कर चांदी के जेवरात लूट ले गए। सूचना पाकर जयपुर से एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम भी मौके पर पहुंची है। फिलहाल जांच की जा रही है।
यह घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। जहां बामनवास उपखंड के जाहिरा गांव में अज्ञात बदमाशों ने एक महिला की हत्या कर सनसनी फैला दी। महिला की पहचान उर्मिला मीणा के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: राजस्थान में 20 से ज्यादा अस्पताल आरजीएचएस से बाहर, गड़बड़ी मिलने पर सरकार ने लिया एक्शन
पैर काटकर निकाले चांदी के कड़े
जानकारी के अनुसार बदमाशों ने हत्या करने के बाद महिला के दोनों पैर काट चांदी के कड़े निकाल लिए। इसके बाद फरार हो गए। कड़ा करीब डेढ़ किलो वजनी बताया जा रहा है। हत्या के बाद जैसे ही आसपास के लोगों को जानकारी मिली तो आक्रोशित लोगों ने शव को जाहिरा बस स्टैंड पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना के बाद से इलाके में तनावपूर्ण स्थिति का माहौल निर्मित है।
घटना से फैली दहशत
प्रदर्शनकारी हत्यारों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। घटनास्थल से सबूत जुटाने के लिए जयपुर से एफएसएल टीम भी पहुंच चुकी है। इस घटना ने गांव समेत पूरे जिले में सनसनी फैला दी। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई की जाएगी।