PM Awas Yojana: राजस्थान में 4 लाख से ज्यादा पीएम आवास स्वीकृत, यहां जानें किस जिले में कितने आवास

PM Awas Yojana: पीएम आवास योजना का 100 प्रतिशत लाभ दिलाने के लिए राजस्थान सरकार प्रयास कर रही है। आवास योजना को लेकर पाली, डीग, भरतपुर और दूदू ने लक्ष्य हासिल कर लिया है।

Updated On 2025-04-23 14:24:00 IST
प्रधानमंत्री आवास योजना

PM Awas Yojana: पीएम आवास योजना का 100 प्रतिशत लाभ दिलाने के लिए राजस्थान सरकार प्रयास कर रही है। आवास योजना को लेकर पाली, डीग, भरतपुर और दूदू ने लक्ष्य हासिल कर लिया है। बांसवाड़ा जिले में पीएम आवास योजना के तहत सबसे अधिक घरों की स्वीकृति हुई है। यहां देखें पूरे प्रदेश के किस जिले में कितने आवास की स्वीकृत हुई।

राजस्थान में पिछले साल 5 लाख 4712 आवास के लक्ष्य की तुलना में 4 लाख 97 हजार 778 आवास स्वीकृत हुए हैं। इनमें से ज्यादातर लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त भी जमा करा दी गई है। प्रदेश में सबसे अधिक आवास बांसवाड़ा जिले में स्वीकृत हुआ है। यहां 38 हजार 843 की तुलना में 38 हजार 679 आवास की स्वीकृत दी गई है। जो पूरे प्रदेश में सबसे अधिक है।

जिला लक्ष्य स्वीकृत शेष
जयपुर 3960 3949 11 
सलूम्बर 14280 14146 134 
केकड़ी 3420 3392 28 
चित्तौड़गढ़ 13930 13813 117 
बूंदी 13328 13169 159 
जोधपुर 13876 13813 63 
सिरोही 11898 11811 87 
धौलपुर 3167 3116 51 
दौसा 2874 2870 04 
सीकर 2622 2595 27
अलवर 2733 2691 42 
सवाई माधोपुर 11170 11096 74 
झुंझुनूं 1136 1120 16 
श्रीगंगानगर 10990 10867 123 
करौली 11293 11151 142 
खैरथल-तिजारा 1249 1233 16 
दूदू   1451 1451 00
हनुमानगढ़ 11570 11525 45 
अजमेर   2342 2320 22
नागौर 11462 11390 72
चूरू 10848 10742 106
कोटपूतली 948 947 01 
नीम का थाना 488 482 06
डीग 267 267 00 
जैसलमेर 9286 9196 90 
अनूपगढ़ 9050 8986 64 
भरतपुर 133 133 00
 टॉक 14414 14284 130 
सांचौर 4388 4386 02 
भीलवाड़ा 15175 15173 22
ब्यावर 4640 4617
कोटा 15733 13263 2470 
शाहपुर 5990 5983 07 
उदयपुर 36971 36691 280 
राजसमंद 8291 8261 30 
बारां 18612 17561 1091
गंगापुर सिटी 6494 6472 22 
बाड़मेर 18806 17877 989 
डीडवाना 7129 7047 82 
 बीकानेर 20092 19919 173 
फलौदी 7647 7620 27 
झालावाड़ 23962 23696 266 
 डूंगरपुर 31331 31085 246 
जालौर 7458 7444 14
पाली 8097 8097 00 
बालोतरा 8456 9183 727 
बांसवाड़ा  38843 38679 164 
प्रतापगढ़ 22446 22249 177 


,,

Similar News