Rajasthan News: मकान पर गिरा बिजली का तार, खिड़की छूते ही मां-बेटी की मौत, बचाने दौड़े बुजुर्ग भी झुलसे

Rajasthan News:राजस्थान के पाली में दर्दनाक घटना हो गई। खेत में बने मकान के ऊपर बिजली का तार टूटकर गिर गया। लोहे की खिड़की में करंट फैल गया। करंट की चपेट में आने से डेढ़ साल की बच्ची और उसकी मां की मौत हो गई। दादा झुलस गए।

Updated On 2024-05-14 15:46:00 IST
Siriyari Police Station

Rajasthan News: खेत में बने मकान पर अचानक बिजली का तार टूटकर गिर गया। मकान की लोहे की खिड़की में करंट फैल गया। खेलते वक्त डेढ़ साल की मासूम ने खिड़की को छू लिया। बच्ची को करंट लगते ही मां बचाने आई तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। करंट लगने से दोनों की मौत हो गई। दोनों को बचाने दौड़े महिला के ससुर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जिसे इलाज के लिए देवगढ़ हॉस्पिटल रेफर किया है। घटना पाली के सिरियारी थाना क्षेत्र की है। महिला और उसकी बच्ची के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिए हैं। 

एक दूसरे को बचाने में चली गई जान 
पुलिस के मुताबिक, (ठहडा की ढाणी) गुड़ा चतरा में एक खेत में बने मकान में लाइट का तार टूटकर गिर गया। लोहे की खिड़की में करंट फैल गया। डेढ़ साल की मासूम हर्षिता ने खेलते समय खिड़की को छू लिया और उसे करंट लगा। 27 साल की मां मंजू कंवर पत्नी बन्ने सिंह रावत राजपूत ने बच्ची को छुड़ाने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों को बचाने दौड़े मंजू के ससुर कानसिंह पुत्र हजारी सिंह रावत राजपूत भी चपेट में आ गए। करंट लगने से मंजू और हर्षिता की मौत हो गई। कानसिंह अस्पताल में भर्ती हैं।  

ओडिशा में रहता है पति 
पुलिस ने बताया की खेत पर बने मकान पर मृतका मंजू अपने ससुर और बेटी के साथ रहती थी। पति बन्ने सिंह कामकाज के सिलसिले में ओडिशा में रहता है। महिला का पति ओडिशा में मजदूरी करता है। पुलिस ने घटना की जानकारी उसे दी है। मां-बेटी की मौत के बाद घर में मातम छा गया है। महिला का पति ओडिशा से चल दिया है। गांव वाले भी घटना के बाद हैरान हैं। 

Similar News