जालोर में बड़ा हादसा: सरकारी स्कूल की दीवार भरभराकर गिरी, मलबे में दबने से 3 की मौत

राजस्थान के जालोर में गुरुवार (28 नवंबर) को बड़ी घटना हो गई। सरकारी स्कूल की दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। 1 गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती है।

Updated On 2024-11-28 12:27:00 IST
Jalore wall collapse

Jalore wall collapse: राजस्थान के जालोर में गुरुवार (28 नवंबर) को बड़ी घटना हो गई। सरकारी स्कूल में खुदाई करते समय अचानक दीवार भरभराकर गिरी। चार मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और लोगों ने मजदूरों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने तीन को मृत घोषित कर दिया। 1 गंभीर घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा सायला थाना इलाके के पोषाणा गांव में हुआ। 

गड्ढे में उतरकर मिट्टी समतल कर रहे थे मजदूर 
जानकारी के मुताबिक, पोषाणा गांव की राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में भवन निर्माण का काम चल रहा था। स्कूल में नींव भरने के लिए JCB से पुरानी दीवार के पास 4 फीट का गड्ढा खोदा गया। गुरुवार सुबह गड्ढे में 4 मजदूर मिट्टी समतल करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान स्कूल की 10 फीट पुरानी दीवार गिर गई और चारों मलबे में दब गए। 

इसे भी पढ़ें: जालोर में बवाल: पानी के लिए 300 गांवों के किसानों ने खोला मोर्चा, जोधपुर-बाड़मेर हाईवे पर चक्काजाम

इनकी हुई मौत 
पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने मोहनलाल (23), विरमाराम (40) और भैराराम (40) को मृत घोषित कर दिया। जगदीश पुत्र भूराराम की हालत गंभीर है। जगदीश का सायला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि तीनों मजदूरों के शवों को सायला अस्पताल की अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।  

Similar News