राजस्थान में दर्दनाक मौत: शादी के दो माह बाद पति-पत्नी ने साड़ी का लगाकर किया सुसाइड, दरवाजा तोड़कर निकाले शव

Deeg Crime News: राजस्थान के डीग में एक परिवार में दो लोगों की मौत से सनसनी फैल गई। साड़ी का फंदा लगाकर पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली। परिजन को पंखे पर दोनों के शव लटके मिले। दोनों ने सुसाइड क्यों किया? कारण जानने पुलिस जांच कर रही है।

Updated On 2024-07-13 15:29:00 IST
कोटा में महिला ने की आत्महत्या।

Deeg Crime News: शादी के दो महीने बाद पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह दोनों काफी देर तक कमरे से नहीं निकले तो युवक के बड़े भाई ने गेट खटखटाया। जवाब नहीं मिली तो कुंदी तोड़कर अंदर गया। अंदर पति-पत्नी के शव साड़ी के फंदे से लटके देखकर घर में चीख-पुकार मच गई। घटना डीग के सीकरी थाना के बुडली गांव की है। दोनों ने आत्महत्या क्यों की? कारण जानने सीकरी पुलिस जांच कर रही है। 

रिश्तेदारी में गए थे पिता 
 जानकारी के मुताबिक, नेमीचंद (22) के पिता चरण सिंह काम से रिश्तेदारी में गांव से बाहर गए थे। घर पर उसकी पत्नी सोनिया (20), बड़ा भाई वीरभान, उसकी पत्नी थी। दोनों भाई और उनकी पत्नियां खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में चले गए थे। शनिवार सुबह 8 बजे वीरभान सोकर उठा तो नेमीचंद का कमरा बंद था। वीरभान ने नेमी का गेट खटखटाया। कोई जवाब नहीं दिया। उसने गेट तोड़ा तो अंदर नेमीचंद और उसकी पत्नी सोनिया के शव लटक मिले।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव
बड़े भाई की सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों शवों को सीकरी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। शवों के पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। फिलहाल दोनों पति पत्नी के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। कारण जानने पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

मई में हुई थी शादी
नेमीचंद और सोनिया की शादी 10 मई 2024 को हुई थी। नेमीचंद और वीरभान की शादी दो बहनों सोनिया और राधा से एक साथ हुई थी। नेमी की मां अंगूरी का निधन हो गया था। नेमीचंद प्राइवेट इलैक्ट्रिशियन था। उसका बड़ा भाई भी मजदूरी करता है। सीकरी पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया गृह क्लेश का मामला सामने आ रहा है। आत्महत्या के कारणों की जांच कर रहे हैं।  

Similar News