कैसे हुआ मानवेंद्र सिंह का एक्सीडेंट: कौन चला रहा था गाड़ी, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे का आया CCTV फुटेज, देखें वीडियो...
कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह के एक्सीडेट का वीडियो सामने आया है। दिल्ली-मुंबई हाइवे पर कार रेलिंग से टकरा गई थी। पत्नी चित्रा की मौत हो गई, बेटा गंभीर है।
By : सोनेलाल कुशवाहा
Updated On 2024-01-31 19:10:00 IST
Manvendra Singh road accident live video : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai Expressway)पर मंगलवार को हुए रोड एक्सीडेंट में पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह की बहू और पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्र सिंह की मौत हो गई। जबकि, पूर्व सांसद मानवेंद्र और उनके बेटे हमीर सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का गुरुग्राम की एक अस्पताल में उपचार जारी है।
CCTV Footage
— Manish Pandey (@joinmanishpande) January 31, 2024
Rajasthan Congress Leader Manvendra Singh's Wife Dies In Road Accident pic.twitter.com/o1jeaxNPZ8