ACB पूर्व DG बीएल सोनी भाजपा में शामिल: जयपुर में खोली गहलोत सरकार की पोल, कहा-कैंसर की तरह फैला था भ्रष्टाचार
Former ACB DG BL Soni joins BJP: जयपुर स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को एसीबी के पूर्व डीजी भगवान लाल सोनी ने भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की अशोक गेहलाेत सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
By : सोनेलाल कुशवाहा
Updated On 2024-04-09 18:13:00 IST
Former ACB DG BL Soni joins BJP: एसीबी के पूर्व डीजी भगवान लाल सोनी (बीएल सोनी) ने मंगलवार को भाजपा की सदस्यता ले ली। जयपुर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में जॉइनिंग कमेटी के चेयरमैन अरुण चतुर्वेदी और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नारायण पंचारिया ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के जनहित के कार्यों एवं कुशल कार्यशैली से प्रेरित होकर पूर्व डीजी (एसीबी)श्री बी.एल.सोनी ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में जॉइनिंग कमेटी के अध्यक्ष श्री @chaturvediarun1 एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री @npanchariyabjp की उपस्थिति में भाजपा की… pic.twitter.com/OEogvXW3Y1
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) April 9, 2024