Congress Protest in Jaipur: विधानसभा का घेराव करने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में, 6 विधायकों के निलंबन का मामला

Congress Protest in Jaipur: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर की गई विवादित टिप्पणी और कांग्रेस के 6 विधायकों को निलंबित करने को लेकर कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता जयपुर की सड़कों पर उतर गए हैं।

Updated On 2025-02-24 15:17:00 IST
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन।

Congress Protest in Jaipur: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता जयपुर की सड़कों पर उतर गए हैं। साथ ही विधानसभा में 6 कांग्रेस के विधायकों को निलंबित कर दिया है। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता  विधानसभा का घेराव करने पहुंचे। जहां उनकी पुलिस से झड़प हुई। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए प्रशासन ने वाटर कैनन का भी प्रयोग किया।

विधानसभा घेराव करने जा रहे सभी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पहले बैरिकेडिंग लगाकर रोकने की कोशिश की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग हटाने का प्रयास किया। पुलिस ने इस दौरान वाटर कैनन का प्रयोग किया। साथ ही कई लोगों को हिरासत में भी लिया।  


बता दें, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर मंत्री अविनाश गहलोत ने विवादित टिप्पणी की थी। इसके साथ ही विधानसभा में 6 कांग्रेस विधायकों का निलंबन कर दिया गया है। मंत्री अविनाश गहलोत की टिप्पणी ‘आपकी दादी’ को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गलत बताते हुए विरोध जताया है। इसके लिए 4 दिनों से लगातार विधानसभा में धरना दे रहे हैं।

Similar News