Rajasthan News: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने की इस्तीफे की पेशकश, कौन होगा अगला अध्यक्ष?

Rajasthan News: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने एक व्यक्ति एक पद के फॉर्मूले के तहत अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की है। पूर्व मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को मिल सकता है मौका।

Updated On 2024-07-25 16:43:00 IST
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी।

Rajasthan News: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने एक व्यक्ति एक पद के फॉर्मूले के तहत अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की है। इस दौरान वे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्‌डा से भी मुलाकात की है। बता दें जोशी ने लोकसभा चुनाव के रिजल्ट आने के बाद ही इस्तीफे की पेशकश कर दी थी। हालांकि आलाकमान नहीं चाहते कि वह पद छोड़ें।

सीपी जोशी पिछले 4 दिन से दिल्ली में है। जोशी विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद से ही पद छोड़ना चाहते थे। लेकिन लोकसभा चुनाव को देखते हुए उन्हें पार्टी आलाकमान ने पद पर बने रहने को कहा था। उन्होंने चित्तौड़गढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ने के पहले ही आलाकमान से प्रदेश भर में चुनाव प्रचार नहीं करने की बात कही थी। लेकिन अब एक बार फिर उन्होंने पद छोड़ने की पेशकश की है। जानकारी के मुताबिक इस्तीफा मंजूर होने के बाद किसी नए व्यक्ति को मौका दिया जाएगा। जिसके नेतृत्व में ही पांच सीटों पर उप चुनाव होंगे।

किरोड़ी लाल मीणा को मिल सकता है मौका
प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट से सांसद हैं। उन्होंने कहा कि उनका इस्तीफा एक व्यक्ति एक पद के फॉर्मूले के तहत स्वीकार किया जाना चाहिए। सीपी जोशी की इस्तीफे के पेशकश के बाद  किरोड़ी लाल मीणा (Kirodi Lal Meena) के नाम की चर्चा सबसे अधिक की जा रही है। माना जा रहा है कि किरोड़ी लाल मीणा को मौका मिल सकता है।

कौन हैं किरोड़ी लाल मीणा
सीपी जोशी के इस्तीफे के बाद किरोड़ी लाल मीणा को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिल सकती है। किरोड़ी लाल मीणा राजस्थान सरकार में मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने हाल ही में मंत्री पद से इस्तीफा दिया है। किरोड़ी लाल लोकसभा चुनाव में कुछ सीट हारने की वजह से दुखी चल रहे थे। इसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि वह सक्रिय राजनीति से दूर नहीं होना चाहते हैं। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि किरोड़ी लाल मीणा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा।
 

Similar News