Transfer रुकवाने लेते थे रुपए: विधानसभा में दहाड़ीं BJP विधायक नौक्षम चौधरी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, देखें अंदाज..
राजस्थान की कामां सीट से विधायक नौक्षम चौधरी ने सदन में शिक्षा का मुद्दा उठाया। पूर्ववर्ती सरकार व तत्कालीन शिक्षा मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सवाल किए।
By : सोनेलाल कुशवाहा
Updated On 2024-01-31 19:55:00 IST
BJP MLA Nauksham Chaudhary Video Viral: राजस्थान विधानसभा में मेवात की धरती से पहली बार चुनकर आईं नौक्षम चौधरी अपने बेबाक शैली और बेधड़क अंदाज के लिए जानी जाती हैं। बुधवार को नौक्षम चौधरी विधानसभा में पहली बार बोले रही थीं, लेकिन उनके अंदाज ओर हाव भाव को देखकर हर कोई हैरान हो गया। उन्होंने कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार पर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जमकर घेरा। साथ ही धर्म और आस्था का महत्व भी समझाया।
नौक्षम चौधरी पहली बार विधानसभा में आई हैं लेकिन लगता नहीं यह पहली बार आई हैंpic.twitter.com/s24VLh4s17
— Arvind Chotia (@arvindchotia) January 30, 2024