राजस्थान: बांसवाड़ा की सीमेंट फैक्ट्री में ब्लास्ट से हड़कंप, कई किमी दूर तक गूंजी धमाके की आवाज; दो लोग झुलसे

Banswara Cement Factory Blast: राजस्थान के बांसवाड़ा में शनिवार (14 दिसंबर) को बड़ी घटना हो गई। इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड के प्लांट में ब्लास्ट से हड़कंप मच गया। हादसे में दो मजदूर झुलसे हैं।

Updated On 2024-12-14 13:18:00 IST
Banswara Cement Factory Blast

Banswara Cement Factory Blast: राजस्थान के बांसवाड़ा में शनिवार (14 दिसंबर) को बड़ी घटना हो गई। इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड के प्लांट में ब्लास्ट से हड़कंप मच गया। धमाके की आवाज कई किमी दूर तक सुनाई दी। हादसे में दो मजदूर झुलसे हैं। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। घटना की जानकारी मिलते ही 3 थानों के 70 से ज्यादा जवान और अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि कार्बन गैस के रिसाव से कोयला डिपो में ब्लास्ट हुआ है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन के अधिकारी हादसे की जांच में जुट गए हैं। 

700 से ज्यादा लोग करते हैं काम 
जानकारी के मुताबिक, बांसवाड़ा शहर से 30 किमी दूर बजवाना गांव में इंडिया सीमेंट्स का प्लांट है। सीमेंट प्लांट में 700 से ज्यादा मजदूर काम करते हैं। टैंक में कोयला डालते समय शनिवार सुबह 10.30 बजे ब्लास्ट हो गया। डेढ़ से 2 किलोमीटर तक धमाके की आवाज सुनाई दी। धुआं 5 किमी दूर से नजर आ रहा था। हादसे में कुटुंबी गांव निवासी ईश्वरलाल पुत्र नाथजी और नौखला गांव निवासी दिलीप पुत्र भारता झुलस गए।  

प्लांट के बाहर बढ़ाई सुरक्षा
ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री के कैंपस मजदूर और दूसरे लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड प्लांट के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है। मैनेजमेंट का कहना है कि हादसे से किसी जान का नुकसान नहीं हुआ है। मजदूरों का आरोप है कि कोयला डिपो में कार्बन गैस की मात्रा लगातार बढ़ रही थी। ब्लास्ट का खतरा था। चार-पांच बार प्रबंधन को इसके बारे में बता चुके थे, लेकिन कोई फैसला नहीं लिया गया। 

Similar News